फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: अंतरराष्ट्रीय टी-20 में जमकर बरसे रन, इन 10 खिलाड़ियों ने बटोरे सबसे अधिक रन

Thu, 31 Dec 2020 08:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 31 Dec 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Year Ender: Top 10 highest run scorers in international t20 cricket in year 2020
2020 में अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala

कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से 2020 में भले ही क्रिकेट जगत बुरी तरह प्रभावित रहा लेकिन साल का अंत होते-होते दुनियाभर में क्रिकेट प्रतियोगिताएं फिर से शुरू हो गईं। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में हर देश ने द्विपक्षीय टूर्नामेंट की शुरुआत की जो सफलतापूर्वक संपन्न भी हुए। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं इस साल के अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 10 खिलाड़ियों के बारे में।

Year Ender: Top 10 highest run scorers in international t20 cricket in year 2020
मोहम्मद हाफिज - फोटो : Social media

मोहम्मद हफीज:
पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जबरदस्त खेल दिखाते हुए खूब रन बटोरे। इस दौरान उन्होंने 99 रनों की नाबाद पारी भी खेल। 40 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल 10 मैचों की आठ पारियों में 83.5 की औसत से सर्वाधिक 415 रन बनाए।
 

Year Ender: Top 10 highest run scorers in international t20 cricket in year 2020
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

केएल राहुल:
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के लिए यह साल काफी शानदार रहा और उन्होंने जमकर रन बटोरे। राहुल ने इस साल अंतरराष्ट्रिय टी-20 में 11 मैचों की 10 पारियों में करीब 45 की औसत से 404 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान चार अर्धशतक जमाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender: Top 10 highest run scorers in international t20 cricket in year 2020
डेविड मलान - फोटो : ट्विटर

डेविड मलान:
इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज और आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर एक डेविड मलान ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया। 33 वर्षीय बल्लेबाज ने लॉकडाउन के बाद पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी खूब रन बनाए। उन्होंने इस साल 10 मैचों की 10 पारियों में 49 की औसत से 397 रन बनाए।

विज्ञापन
Year Ender: Top 10 highest run scorers in international t20 cricket in year 2020
Tim Seifert

टिम सीफर्ट:
न्यूजीलैंड के 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के शुरुआती मैचों में लगातार दो अर्धशतक लगाए। इसके अलावा भी उन्होंने इस साल कई अच्छी पारियां खेली। सीफर्ट ने 11 मैचों की 10 पारियों में 50 की औसत से 352 रन बनाए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed