फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे के विदेश जाते ही ससुर को मिल गया मौका, दरवाजा बंद कर बहू के साथ करने लगा ये काम

Fri, 25 Jan 2019 06:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 25 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
dowry harassment case in hoshiarpur punjab father in law beat daughter in law

पति इटली में रहता था। शादी के लिए वो इटली से वापस अपने घर आया था और शादी के दो महीने बाद ही वो फिर से इटली चला गया। इसी बीच मौका पाकर ससुर ने नई नवेली बहू के साथ ऐसी बेरहमी दिखाई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

dowry harassment case in hoshiarpur punjab father in law beat daughter in law
marriage

दरअसल, पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले कुलदीप कुमार नाम के युवक की शादी 27 जनवरी 2018 को राजिंदर कौर नामक युवती से हुई थी। शादी बड़े ही धूमधाम से हुई। लड़की के घरवालों ने शादी में ढेर सारे गहने और दहेज भी दिए, लेकिन महीनेभर बाद ही पति ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। वो विदेश जाने के लिए पत्नी से मायके जाकर पैसे लाने की मांग करने लगा। 

dowry harassment case in hoshiarpur punjab father in law beat daughter in law

जब पत्नी ने पैसा लाने से मना दिया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि किसी तरह वो फिर से इटली चला गया। इसके बाद सास दहेज के लिए रोज झगड़ा करने लगी। जब इस बारे में उसने अपने मायके में बताया तो ससुर ने कमरा बंद कर उसकी पिटाई की। अस्पताल में भर्ती राजिंदर कौर ने बताया कि जब भी कोई घर आता था तो उनके सामने सास-ससुर उसे पागल बताते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dowry harassment case in hoshiarpur punjab father in law beat daughter in law

युवती ने बताया कि जब भी इटली से उसके पति का फोन आता तो सास-ससुर उससे यही कहते कि तेरी पत्नी पागल और आवारा किस्म की लड़की है। युवती ने आरोप लगाया है कि बाद में सास-ससुर उसपर तलाक देने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने मुझे कमरे में बंद कर दिया और कोरे कागज पर साइन करने को बोलने लगे। जब मैंने इससे मना किया तो उन्होंने मेरी डंडों से पिटाई की और तब तक मारते रहे जब तक मैं बेहोश न हो गई। 

विज्ञापन
dowry harassment case in hoshiarpur punjab father in law beat daughter in law
dowry

युवती ने बताया कि ससुराल वालों ने मुझे मरा हुआ समझकर घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। इसी बीच किसी ने मेरे मायके वालों को सूचना दे दी, जिसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, युवती के ससुराल वालों ने उसके लगाए आरोपों को झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि हमने ऐसा कुछ नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले  की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed