फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां बिल्ली और कुत्ते भी करते हैं रक्तदान, जगह-जगह बनाए गए हैं ब्लड बैंक

Tue, 15 Oct 2019 01:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Dogs and cats also donate blood in US and UK Animal blood banks are made here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंसानों के लिए ब्लड बैंक का होना तो आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी जानवरों के ब्लड बैंक के बारे में सुना है? जी हां, दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां 'पेट्स ब्लड बैंक' बनाए गए हैं। इन ब्लड बैंकों में ज्यादातर कुत्ते और बिल्लियों के खून मिलते हैं, क्योंकि ये ऐसे जानवर हैं, जिन्हें लोग सबसे ज्यादा पालते हैं। जब भी कोई कुत्ता या बिल्ली बीमार या घायल हो जाता है और उन्हें खून की जरूरत पड़ती है, तो यही ब्लड बैंक उनके काम आते हैं। 

Dogs and cats also donate blood in US and UK Animal blood banks are made here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपको जानकर हैरानी होगी कि कुत्ते और बिल्लियों में भी इंसानों की तरह अलग-अलग प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं। जहां कुत्तों में 12 प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं, तो वही बिल्लियों में तीन प्रकार के ब्लड ग्रुप पाए जाते हैं। 

Dogs and cats also donate blood in US and UK Animal blood banks are made here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तरी अमेरिका में स्थित 'पशु चिकित्सा ब्लड बैंक' के प्रभारी डॉक्टर केसी मिल्स के मुताबिक, कैलिफोर्निया के डिक्सन और गार्डन ग्रोव शहरों के अलावा मिशिगन के स्टॉकब्रिज, वर्जीनिया, ब्रिस्टो और मैरीलैंड के अन्नापोलिस शहर समेत उत्तरी अमेरिका के कई शहरों में पशु ब्लड बैंक हैं। यहां लोग समय-समय पर अपने पालतू जानवरों को ले जाकर रक्तदान करवाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dogs and cats also donate blood in US and UK Animal blood banks are made here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉक्टर मिल्स ने बताया कि पशुओं के रक्तदान की प्रक्रिया में लगभग आधे घंटे का समय लगता है और सबसे खास बात कि उन्हें एनेस्थेसिया देने की भी जरूरत नहीं पड़ती। 

विज्ञापन
Dogs and cats also donate blood in US and UK Animal blood banks are made here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि जिन जगहों पर पशु ब्लड बैंक नहीं है, वहां लोगों को जागरूक करने के लिए रक्त और प्लाज्मा दान कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन और अमेरिका में लोग पशुओं के रक्तदान के प्रति जागरूक हैं, जबकि बाकी जगहों पर पशुओं के रक्तदान के प्रति अभी जागरूकता फैलाने की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed