{"_id":"6077c900245d5f71f43082aa","slug":"danakil-depression-the-hottest-place-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरक का द्वार: जानिए एक ऐसी जगह के बारे में, जहां धरती के साथ-साथ आसमान से भी बरसती है आग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
नरक का द्वार: जानिए एक ऐसी जगह के बारे में, जहां धरती के साथ-साथ आसमान से भी बरसती है आग
पृथ्वी पर ऐसी कई सारी जगहें हैं, जो न जाने कितने रहस्यों को अपने भीतर समेटे हुए हैं। इसी में से एक जगह का नाम है डानाकिल डिप्रेशन। यह उत्तरी अफ्रीका के इथियोपिया नामक देश में स्थित है। यहां पर गर्म पानी के कई सारे सोते और झरने हैं, जौ कुछ-कुछ समय अंतराल में ज्वालामुखी की तरह फूटते हैं। इस कारण यहां पर हमेशा ज्वालामुखी की सघन क्रियाएं होती रहती हैं। झरनों के फूटने के कारण यहां पर आग की बारिश भी होती है।
2 of 5
डानाकिल डिप्रेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
डानाकिल डिप्रेशन से भारी मात्रा में पोटेशिएम सॉल्ट और सल्फर निकलता है। इस कारण इसके आस-पास की जमीनें लाल, पीली, नारंगी और सफेद रंग की हो गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डानाकिल डिप्रेशन समुद्र तल से 125 मीटर नीचे स्थित है।
3 of 5
डानाकिल डिप्रेशन
- फोटो : Social media
इस जगह पर तीन टेक्टॉनिक प्लेट्स मौजूद हैं। यही प्लेटें इस स्थान को खास बनाती हैं। टेक्टॉनिक मूवमेंट के चलते हर साल यह प्लेटें एक दूसरे से 1 या 2 सेंटीमीटर दूर खिसक रही हैं। प्लेटों के खिसकने से यहां पर दरारें आ रही हैं। इस कारण पृथ्वी के अंदर से गर्म लावा बाहर आ जाता है और ज्वालामुखी क्रियाओं में तेजी देखने को मिलती है। वैज्ञानिकों को दावा है कि कुछ समय बाद यहां पर गहरा गड्ढा हो जाएगा, जिसे समुद्र का पानी पूरी तरह से भर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डानाकिल डिप्रेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
वैज्ञानिकों ने यहां अनुसंधान करते हुए लाखों साल पहले के अवशेषों को ढूंढ निकाला है। डानाकिल डिप्रेशन का औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहता है। कई मर्तबा यहां का तापमान 55 डिग्री तक पहुंच जाता है। वहीं जब ज्वालामुखी क्रियाएं सघन होती हैं। उस दौरान यहां का तापमान 125 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस कारण इस स्थान को गेटवे ऑफ हेल यानी नरक का द्वार भी कहा जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
डानाकिल डिप्रेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां हमेशा गर्म वातावरण बना रहता है। यह गर्म वातावरण वैज्ञानिकों को यह जानने में मदद कर सकता है कि दूसरे ग्रहों और चंद्रमाओं पर जीवन का विकास किस प्रकार से संभव हो सकता है? डानाकिल डिप्रेशन इथियोपिया के अफार ट्राएंगल के उत्तरी भाग में स्थित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।