कई लोग जानवरों को पालने के शौकीन होते हैं लेकिन कई बार ये शौक काफी महंगा भी साबित होता है। अपने इसी शौक के कारण यहां यूरोपीय देश में एक 33 साल के शख्स को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। आप भी जानिए पिंजरे में खाना देने गए इस शख्स को इसके ही पालतू शेरों ने कैसे मार डाला।
दरअसल, यह मामला यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक के एक गांव का है। यहां बाड़े में बंद शेर ने अपने ही मालिक को मार डाला। हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना उस वक्त हुई जब 33 साल के माइकल प्रासेक अपने घर के पीछे शेरों के लिए बने बाड़े में शेरों को खाना देने गए थे।
बताया जा रहा है कि 33 साल के माइकल प्रासेक साल 2016 में अपने घर एक शेर लेकर आए थे क्योंकि वे जंगल के राजा को अपना पालतू बनाना चाहते थे। शेर को रखने के लिए माइकल ने अपने घर के पीछे खाली पड़ी जगह में पिंजरा भी बनवाया था। उस समय उनके पड़ोसियों ने खतरनाक जानवर को इंसानों की बस्ती में रखने के से रोकने के का प्रयार भी किया था लेकिन माइकल अपनी जिद पर अड़े रहे।
पिछले साल 2018 में में माइकल एक शेरनी भी लाए थे और उसे भी इस बाड़े में रख दिया था। हालांकि, माइकल ने खतरनाक जंगली जानवरों को रखने के लिए प्रशासन से इजाजत भी नहीं ली थी। स्थानीय प्रशासन ने उन पर अवैध तरीकों से शेरों को रखने को लेकर जुर्माना भी लगाया था।
हालांकि, चेक रिपब्लिक में इन शेरों को कहीं और रखने की सुविधा ना होने और इन शेरों को प्रताड़ित किए जाने का कोई सबूत ना मिलने की वजह से माइकल इन्हें अपने साथ रखने में कामयाब रहे। माइकल अक्सर खतरनाक शेरों के बाड़े में जाते थे और उनकी कई तस्वीरें भी इन शेरों के साथ हैं।