फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: जानिए उन देशों के बारे में, जहां अभी तक नहीं शुरू हो पाया टीकाकरण

Tue, 25 May 2021 05:31 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 25 May 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
coronavirus some countries has no covid-19 vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से मचे कोहराम को रोकने के फिलहाल टीकाकरण ही बेहतर तरीका दिख रहा है। भारत समेत कई देशों ने कोरोना वायरस का टीका विकसित कर लिए हैं। हालांकि, टीकों का बंटवारा समान रूप से नहीं हो रहा है। दुनिया के कई देशों में टीकाकरण के साथ मास्क लगाने पर भी ढिलाई दी जा चुकी है, वहीं कई देश ऐसे भी हैं जहां अब तक वैक्सिनेशन शुरू ही नहीं हुआ है।

coronavirus some countries has no covid-19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चाड में नहीं शुरू हुआ टीकाकरण

अफ्रीकी देश चाड दुनिया के गरीब देशों में से एक है। इस देश का एक तिहाई हिस्सा सहारा रेगिस्तान में आता है। आपको बता दें कि इस देश में अबतक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं पहुंच पाई है। इतना ही नहीं यहां डॉक्टर और अस्पताल के बाकी स्टाफ भी बिना टीका लगवाए मरीजों का इलाज करने के लिए मजबूर हैं।

coronavirus some countries has no covid-19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हैती में भी नहीं पहुंच सकी वैक्सीन

हैती का भी हाल बिल्कुल चाड की तरह है। 11 मिलियन की आबादी वाले इस देश में अब तक वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं पहुंच सकी है। हैती देश पहले से भी लगातार प्राकृतिक आपदाओं का शिकार होता रहा है, वहीं कोरोना की मार ने इसे और हलाकान कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus some countries has no covid-19 vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

कोवैक्स प्रोग्राम के तहत इस देश को एस्ट्राजेनेका ने  करीब सात लाख खुराक देने का वादा किया था, लेकिन इस देश ने खुद हाथ जोड़ लिए थे। क्योंकि इस देश के पास वैक्सीन स्टोर करने की व्यवस्था ही नहीं है। इस वजह से यहां से सिंगल डोज की मांग आई ताकि इस मुश्किल को कुछ हद तक कम किया जा सके।

विज्ञापन
coronavirus some countries has no covid-19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ

विकसित देशों में इस बात पर बहस चल रही है की कौन सी वैक्सीन सबसे बढ़िया है, लेकिन आर्थिक तौर पर कमजोर देशों के पास कोई विकल्प ही नहीं है। अप्रैल के अंत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधानोम गेब्रेसस ने वैक्सीन को लेकर अपनी चिंता जताते हुए बताया कि अमीर देशों के पास लगभग 82 फीसदी वैक्सीन है, वहीं गरीब देशों के पास कुल मिलाकर केवल 0.3 फीसदी ही खुराक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed