फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में सुनाया जा रहा रामायण का पाठ, पीपीई किट में आते हैं पंडित जी

Sat, 08 May 2021 07:11 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 08 May 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
coronavirus rajsthan ramayana path in rungta hospital for mentally peace
अस्पताल में रामायण का पाठ - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में भयावह रूप लेती जा रही है। देश के हर राज्य इससे प्रभावित हैं। राजस्थान में भी कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। लेकिन इसी बीच राजस्थान के एक हॉस्पिटल से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लोगों के दिल-दिमाग को सुकून पहुंचाएगी।

coronavirus rajsthan ramayana path in rungta hospital for mentally peace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ना ही अस्पतालों में बेड बचे हैं और ना ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल रही है। लेकिन जयपुर (Jaipur) के मालवीय नगर के रुंग्टा अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए एक नई पहल की गई है। मरीजों को मानसिक शांति पहुंचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा रामायण का पाठ सुनाया जा रहा है।

coronavirus rajsthan ramayana path in rungta hospital for mentally peace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि मरीजों को रामायण का पाठ सुनाने के लिए पंडित जी रोजाना पीपीई किट पहनकर आते हैं। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इस समय सभी नकारात्मक माहौल। ऐसे में मानसिक और शारीरिक दोनों तरफ से मजबूत होना जरूरी है। कोरोना से संक्रमित मरीज मानसिक रुप से टूट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus rajsthan ramayana path in rungta hospital for mentally peace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अस्पताल प्रबंधन का मरीजों की नकारात्मकता को दूर करने के लिए सिर्फ रामायण पाठ ही नहीं, बल्कि योगा सेशन भी करवाते हैं। योगा और रामायण के साथ अस्पताल में मरीजों को  धार्मिक और ऐसी किताबें पढ़ने के लिए दी जाती हैं, जो मस्तिष्क में सकारात्मक भाव पैदा करें। इन सब चीजों से मरीज खुद को बेहतर महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
coronavirus rajsthan ramayana path in rungta hospital for mentally peace
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए हमें अपनी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखना काफी जरूरी है। इसके साथ ही हमें ऐसा काम करना चाहिए, जिससे मन में नकारात्म विचार ना आएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed