फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: आखिर इस देश ने महिलाओं को क्यों दिया घर पर सजने-संवरने का आदेश

Thu, 02 Apr 2020 10:55 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 02 Apr 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
coronavirus malaysia government advices women to do make up at home
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से हर देश परेशान हैं। इसके संकट को कम करने के लिए हर देश अपने ओर से कोई न कोई जरूरी कदम उठा रहा है। इसी बीच कोरोना वायरस को लेकर मलयेशिया की सरकार ने अजीबोगरीब सलाह दी है। मलयेशिया के महिला और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए घर से काम कर रहीं महिलाओं को शांति बनाए रखने की सलाह दी है। इसके साथ ही सरकार ने एक पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि महिलाओं को घर पर भी हमेशा की तरह सजने-संवरने के साथ अच्छे कपड़े पहनने चाहिए। हालांकि सरकार के इस सलाह की अब चौतरफा आलोचना हो रही है।

coronavirus malaysia government advices women to do make up at home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मलयेशिया सरकार ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर सोशल मीडिया पर लिखा है कि महिलाओं के लिए इतनी लंबी छुट्टियां और घर से काम करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि अक्सर उनका ध्यान भटक जाता है। अगर उनके पार्टनर से घर के काम में कोई गलती हो जाती है तो उसे ज्यादा तूल ना दें। जब सरकार के इस सलाह की आलोचना होने लगी तो उसने पोस्ट को हटा लिया।

coronavirus malaysia government advices women to do make up at home
घरेलू हिंसा - फोटो : pixabay

मंत्रालय ने एक पोस्टर के जरिए सोफे पर आराम करते हुए एक शख्स की तस्वीर के साथ लिखा था कि अगर आप अपने पार्टनर को कुछ गलत करते हुए देखती हैं तो नजअंदाज करें। शिकायत ना कर आप उनसे मजाकिया अंदाज का इस्तेमाल करते हुए कार्टून की आवाज में बोल सकती हैं। वहीं, कुछ पोस्ट में महिलाओं से कहा गया कि वे अपने पतियों से घर के काम में मदद मांगते वक्त तंज वाले लहजे का इस्तेमाल ना करें। यदि आपको गुस्सा आए तो 20 तक उल्टी गिनती गिने और समझदारी से काम लेते हुए शांत रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus malaysia government advices women to do make up at home
कोरोना वायरस और दुनिया - फोटो : पीटीआई

मंत्रालय के द्वारा जारी इस एडवाइजरी की महिला संगठनों ने आलोचना की है। 'ऑल वुमेन्स ऐक्शन सोसाइटी' ने कहा कि मेक-अप करने और अच्छा दिखने के अलावा महिलाओं के पास और भी बहुत काम होते हैं। महिलाएं भी इंसान हैं, कोई सामान नहीं। 

विज्ञापन
coronavirus malaysia government advices women to do make up at home
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

महिला संगठन ने लिखा कि लॉकडाउन में घर से काम करते हुए अनुशासन में रहना, ऑफिस रूटीन फॉलो करना और ठीक तरह से ड्रेसिंग करना एक तरीका हो सकता है लेकिन लुक और मेकअप पर जोर देने की सलाह गैर-जरूरी है। मंत्रालय को इस तरह के महिला विरोधी बयान देने के बजाय घरेलू हिंसा पीड़ितों पर ध्यान देना चाहिए। इस समय सबसे ज्यादा खतरे में महिलाएं ही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed