दुनिया में आपको तरह-तरह के लोग मिल जाएंगे जो अजीबो गरीब हरकत करते रहते हैं। आपने कई बार ऐसी खबरों के बारे में सुना होगा कि किसी शख्स के पेट से चाकू निकले या कैंची। लेकिन जिस महिला के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उस महिला की पेट से ऐसी चीजें निकली हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। महिला के पेट से ढेर सारे आभूषण निकाले गए हैं।
2 of 5
प्रतीकात्म फोटो
- फोटो : social media
पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट जिले में डॉक्टरों द्वारा एक महिला के पेट से करीब 1.5 किलो ज्वैलरी और सिक्के निकाले गए। जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ बिस्वास ने बताया कि महिला के पेट से 5 रुपये और 10 रुपये के 90 सिक्कों के साथ-साथ चेन , नाक के छल्ले, झुमके चूड़ियां, पायल, कलाई बैंड और घड़ियों जैसे महंगे गहने मिले हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकांश गहने तांबे और पीतल के बने हुए थे। लेकिन इसमें से कुछ आभूषण सोने के भी थे। महिला की मां के मुताबिक उनके घर से धीरे-धीरे गहने गायब हो रहे थे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से पीड़ित महिला को खाना खाने के बाद उल्टियां भी होती थी। मां ने बताया कि उनकी बेटी को अपने भाई की दुकान से यह सिक्के मिलते थे।
उन्होंने बताया कि हम उस पर नजर रखती थे, लेकिन वह किसी तरह से बचकर यह सारा सामान निगल जाती थी। पिछले दो महीनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, कई प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था।
5 of 5
प्रतीकात्म फोटो
- फोटो : goo
बाद में महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार को डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। इससे पहले यहां महिला के कई टेस्ट किए गए।