Ajab-Gajab: कई देशों में सफाईकर्मियों की हालत बेहद खराब है। उनको सैलरी भी बहुत कम मिलती है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां सफाईकर्मियों को डॉक्टर-इंजीनियर से भी ज्यादा सैलरी मिल रही है। आपको जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। इसकी वजह यह है कि देश में सफाईकर्मियों की भारी कमी हो गई है। इतनी सैलरी दिए जाने के बाद भी सफाईकर्मी नहीं मिल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया (Australia) में सफाई कर्मचारियों की इतनी ज्यादा मांग है कि उनको डॉक्टर-इंजीनियर से भी अधिक सैलरी मिल रही है। सफाईकर्मियों की सैलरी कंपनियां घंटे के हिसाब से बढ़ा रही हैं। इसकी वजह से उनकी सैलरी एक करोड़ तक पहुंच रही है। सफाईकर्मियों को औसतन 8 लाख रुपये हर महीने सैलरी मिल रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके बावजूद भी सफाईकर्मियों की हो गई है। कपंनियां सालाना एक करोड़ तक सैलरी देने को तैयार हैं।
2 of 5
सफाईकर्मियों को मिल रही डॉक्टर-इंजीनियर से भी ज्यादा सैलरी
- फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी में स्थित क्लीनिंग कंपनी Absolute Domestics की मैनेजिंग डायरेक्टर जोए वेस का कहना है कि सफाई के लिए लोग नहीं मिल पा रहे हैं जिसकी वजह से उनकी सैलरी बढ़ानी पड़ रही है। कंपनी ने सफाई कर्मचारियों की सैलरी 3600 रुपये/घंटे कर दी है।
3 of 5
सफाईकर्मियों को मिल रही डॉक्टर-इंजीनियर से भी ज्यादा सैलरी
- फोटो : Pixabay
साल 2021 से ऑस्ट्रेलिया में सफाई कर्मचारियों की कमी हो गई है। एक साल पहले कंपनियां उनको 2700 रुपये/घंटे देती थीं। अब कंपनियां सफाई कर्मचारियों को 3500-3600 रुपये देने के लिए तैयार हैं। इतनी सैलरी दिए जाने के बाद सफाईकर्मी नहीं मिल रहे हैं।
4 of 5
सफाईकर्मियों को मिल रही डॉक्टर-इंजीनियर से भी ज्यादा सैलरी
- फोटो : Pixabay
ऑस्ट्रेलिया की कई कंपनियां सफाईकर्मी नहीं मिलने से परेशान हैं। कुछ कंपनियों ने 4700 रुपये प्रति घंटे से भी अधिक सैलरी आॅफर किया है, लेकिन इसके बाद भी सफाईकर्मी नहीं मिल रहे हैं। सफाई कर्मचारियों को खिड़कियां और गटर की सफाई के लिए 82 लाख रुपये सालाना तक देने के लिए तैयार हैं।
5 of 5
सफाईकर्मियों को मिल रही डॉक्टर-इंजीनियर से भी ज्यादा सैलरी
- फोटो : Pixabay
ब्रिटेन ने भी कर्मचारियों की कमी हो गई थी। वहां सिर्फ गोभी तोड़ने के लिए 65 लाख रुपये सालाना दिया जा रहा था। तो वहीं कई देशों में रोजगार की भारी कमी है।