फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का एक ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह दिखते हैं केकड़े ही केकड़े

Sun, 15 Nov 2020 10:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 15 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Christmas Island in Australia where millions of red crabs lives
क्रिसमस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर केकड़े सड़कों पर बहुत कम ही दिखाई देते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा द्वीप है, जहां हर जगह सिर्फ केकड़े ही केकड़े नजर आते हैं। इस आइलैंड का नजारा ऐसा लगता है, जैसे आइलैंड पर केकड़ों की बारिश हुई हो। यहां सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह इनका ही राज चलता है। इन केकड़ों की वजह से यहां कि सड़कें पूरी तरह लाल हो जाती हैं।

Christmas Island in Australia where millions of red crabs lives
क्रिसमस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस आइलैंड का नाम क्रिसमस द्वीप है, जो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में स्थित है। क्रिसमस द्वीप पर हर साल करोड़ों केकड़ों का जमावड़ा नजर आता है। ये केकड़े सड़कों से लेकर जंगल, घर, रेस्टोरेंट, बार, बस स्टॉप, हर जगह पर दिखाई देते हैं।

Christmas Island in Australia where millions of red crabs lives
क्रिसमस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नवंबर से जनवरी के बीच क्रिसमस द्वीप पर ये केकड़े हर साल प्रजनन करने के लिए एक छोर पर स्थित जंगल से दूसरे छोर पर स्थित भारतीय महासागर तक का सफर तय करते हैं। केकडों के प्रजनन के समय सरकार आइलैंड की सड़कों को बंद कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Island in Australia where millions of red crabs lives
क्रिसमस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिसमस द्वीप की सड़कें इन केकड़ों की वजह से पूरी तरह लाल हो जाती हैं। इतना ही नहीं यहां हर साल हजारों केकड़े सड़क पर गाड़ियों के नीचे आकर मर भी जाते हैं। हालांकि, जगह-जगह पर यहां ऐसे बोर्ड भी लगाए हैं कि जिनपर लिखे हैं कि गाड़ी धीरे चलाएं। कभी-कभी तो इन केकड़ों को बचाने के लिए सड़कें ही बंद कर दी जाती हैं।

विज्ञापन
Christmas Island in Australia where millions of red crabs lives
क्रिसमस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिसमस आइलैंड 52 वर्ग मील क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसकी आबादी करीब 2000 है। इसके बावजूद भी यहां बड़ी संख्या में लोग इन केकड़ों को देखने के लिए पहुंचते हैं। यह द्वीप लाल केकड़ों के लिए काफी अनुकूल है। लाल केकड़े अन्य द्वीपों पर नहीं रह सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed