चीन एक ऐसा हाइपरसोनिक हवाई जहाज बना रहा जो सिर्फ एक घंटे में बीजिंग से न्यूयॉर्क पहुंच सकता है। इस जहाज की स्पीड 11265 किलोमीटर प्रति घंटे होने की बात कही जा रही है। चीनी कंपनी द्वारा बनाए जा रहे इस हाइपरसोनिक प्लेन को “rocket with wings” के नाम से भी पुकारा जा रहा है। इससे पहले चीन हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर चुका है।
बताया जा रहा है कि चीन साल 2023 में हाइपरसोनिक विमान का परीक्षण कर सकता है। चीनी वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि साल 2024 तक इस विमान को तैयार कर लिया जाएगा। इस विमान को बनाने वाली चीनी कंपनी का नाम स्पेस ट्रांसपोर्टेशन (Space Transportation )है जिसने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में हाइपरसोनिक हवाई जहाज अपने विंग से डिटैच होते हुए नजर आ रहा है। एक रिपोर्ट के मुतबाकि, रॉकेट के जरिए यह विमान उड़ान भरेगा। आइए जानते हैं इस हाइपरसोनिक विमान के बारे में...
2 of 4
हाइपरसोनिक विमान बना रहा है ड्रैगन
- फोटो : iStock
कंपनी स्पेस ट्रांसपोर्टेशन ने दावा किया है कि हाइपरसोनिक विमान चीन की राजधानी बीजिंग से अमेरिका के न्यूयॉर्क एक घंटे में पहुंच जाएगा। चीनी कंपनी ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि वह winged rocket का निर्माण कर रही है। कंपनी का कहना है कि इसके माध्यम से हाई स्पीड ट्रांसपोर्टेशन संभव हो पाएगा।
3 of 4
हाइपरसोनिक विमान बना रहा है ड्रैगन
- फोटो : iStock
कपंनी की तरफ से बताया गया है कि सैटेलाइट ले जाने वाले रॉकेट से इस रॉकेट का खर्च कम होगा। इसके साथ ही परंपरागत जहाज से इसकी स्पीड तेज होगी। चीन का लक्ष्य पहले से ही हाइपरसोनिक एयरक्राफ्ट बनाने का रहा है। हाइपरसोनिक एयरक्राफ्ट बनाने के लिए ड्रैगन भारी भरकम पैसा खर्च कर रहा है।
4 of 4
हाइपरसोनिक विमान बना रहा है ड्रैगन
- फोटो : iStock
बीते साल चीन की तरफ से एक एयरक्राफ्ट की योजना भी पेश की गई थी। चीन ने जिस एयरक्राफ्ट की योजना पेश की थी वह एक घंटे में धरती के किसी भी कोने में पहुंच जाएगा जिसमें 10 लोग बैठकर यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा चीन एक ऐसा न्यूक्लियर मिसाइल इंजन तैयार कर रहा है जिसकी स्पीड 9656 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इस डिजाइन पर नासा पहले काम रहा था, लेकिन खर्च ज्यादा होने की वजह से योजना को रद्द कर दिया था।