फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: अंतरिक्ष में मिला बृहस्पति से 11 गुना बड़ा ग्रह, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Fri, 10 Dec 2021 11:13 AM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 10 Dec 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Chilean scientists discovered planet b centauri 11 times bigger than Jupiter
अंतरिक्ष में मिला बृहस्पति से 11 गुना बड़ा ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सालों से दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं। इस दौरान वैज्ञानिकों को नए-नए ग्रह भी मिलते रहते हैं। वहीं कभी-कभी अंतरिक्ष में ऐसे नजारे भी दिख जाते हैं, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में एक विशालकाय ग्रह का पता लगाया है जो आकार में हमारे सोलर सिस्टम के सबसे बड़े ग्रह यानी बृहस्पति से भी 11 गुना बड़ा है। इस विशालकाय ग्रह के बारे में चिली के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है। 



इस विशालकाय ग्रह की तस्वीरों को देखकर वैज्ञानिक भी हैरत में हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये ग्रह दक्षिणी आकाश में दो चमकदार सितारों का चक्कर लगा रहा है। इस ग्रह को बी-सेंचुरी नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये ग्रह हमारी पृथ्वी से करीब 325 प्रकाश वर्ष दूर है। आईये इस रिपोर्ट में जानते हैं इस विशालकाय ग्रह के बारे में और भी हैरान कर देने वाली बातें... 

Chilean scientists discovered planet b centauri 11 times bigger than Jupiter
अंतरिक्ष में मिला बृहस्पति से 11 गुना बड़ा ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

चिली के यूरोपीयन टेलिस्कोप के जरिए मार्कस जॉनसन और उनकी टीम ने इस ग्रह की खोज की है। धरती से करीब 325 प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में घूम रहा ये ग्रह गैस से भरा हुआ है। वहीं इस ग्रह का परिक्रमा पथ बृहस्पति ग्रह से 100 गुना चौड़ा है। एक अध्ययन के जरिए  वैज्ञानिकों ने अपनी खोज के बारे में पूरा विवरण दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा पहली बार है जब एक गैस से भरे ग्रह को एक सितारे के आसपास खोजा गया है जो सूर्य से आकार में तीन गुना बड़ा है।

Chilean scientists discovered planet b centauri 11 times bigger than Jupiter
अंतरिक्ष में मिला बृहस्पति से 11 गुना बड़ा ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

इस नए ग्रह की खोज करने वाले वैज्ञानिक मार्कस जॉनसन ने कहा 'मैंने सोचा था कि सितारों के आसपास ऐसा कोई ग्रह नहीं होगा जो रोचक होगा, लेकिन इसके आसपास कई ग्रह मौजूद हैं जो और ज्यादा रोचक हो सकते हैं।' वैज्ञानिकों ने बताया कि बी सेंचुरी सिस्टम में दो सितारे हैं- बी सेंचुरी A और बी सेंचुरी B। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chilean scientists discovered planet b centauri 11 times bigger than Jupiter
अंतरिक्ष में मिला बृहस्पति से 11 गुना बड़ा ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर इन दोनों को मिला दिया जाय तो ये सूरज से 6 से 10 गुना ज्यादा बड़े हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि दोनों ही बहुत गरम हैं। वहीं मार्कस जॉनसन ने कहा कि इस ग्रह के बारे में अब तक मिली जानकारी बहुत ही अजीब है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed