Lunar Eclipse 2024: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का बेसब्री से इंतजार रहता है। साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था, जबकि चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लग चुका है। दूसरा सूर्य ग्रहण दो अक्तूबर 2024 को लगेगा, तो वहीं 18 सितंबर 2024 को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो दुनिया के कई भागों में नजर आएगा।
Chandra Grahan 2024: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? जानिए तारीख और समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, तो चंद्र ग्रहण लगता है। पूर्णिमा के दिन यह खगोलीय घटना होती है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा पड़ती है।
चंद्र ग्रहण का समय
भारतीय समय के मुताबिक, साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट तक रहेगा। कई विदेशी अंतरिक्ष एजेंसियों और दूसरे खगोलीय घटनाओं पर नजर रखने वाली वेबसाइटों द्वारा इस खगलोयी घटना का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
Ajab-Gajab: पृथ्वी की तरफ खतरनाक गति से आ रहे धूमकेतु को शनि ग्रह ने सौरमंडल के बाहर फेंका! वैज्ञानिक हैरान
इतने तरह के होते हैं ग्रहण?
चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। यह इस बात निर्भर है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में किस तरह हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण उस समय लगता है, जब पूरे चंद्रमा की सतह पर धरती की छाया पड़ती है।
ISS: नासा के पास बचे हैं सिर्फ 12 दिन, सुनीता विलियम्स की कैसे होगी वापसी, अंतरिक्ष एजेंसी का क्या है प्लान?
आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान चांद का सिर्फ एक भाग पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। चंद्रमा के पृथ्वी की तरफ वाले हिस्से पर धरती की छाया काली दिखाई देती है। कटा हिस्सा दिखाई देता है, तो वह इस पर निर्भर करता है कि किस प्रकार सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हैं। उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान धरती की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है। इस ग्रहण को देखना कुछ मुश्किल होता है।
Diamond Planet: क्या बुध ग्रह पर सचमुच है 18 किलोमीटर मोटी हीरे की परत? नए शोध के बाद वैज्ञानिक हैरान