Desert With Snowfall: दुनिया में कई प्रसिद्ध रेगिस्तान हैं। भारत के थार मरुस्थल और अफ्रीका महाद्वीप के सहारा मरुस्थल की चर्चा हमेशा होती है। लेकिन दुनिया में एक रेगिस्तान इतना छोटा है जिसे आप कुछ कदमों में पार कर सकते हैं। आप तपती रेत वाले गर्म रेगिस्तान की बातें अक्सर सुनते होंगे, लेकिन दुनिया में एक ऐसा रेगिस्तान हैं, जहां बर्फबारी होती है। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है।
Ajab-Gajab: रहस्यमयी रेगिस्तान में नहीं होती है गर्मी, जमकर पड़ती है बर्फ, जानिए क्या है वजह
रहस्यों से भरा है रेगिस्तान
दुनिया के सबसे छोट रेगिस्तान का नाम कारक्रॉस एक गांव के नाम पर रखा गया है। बताया जाता है कि करीब 4500 साल पहले इस गांव में लोग रहते थे और यहां काफी चहल-पहल थी। यहां पर लोग अभी भी रहते हैं, लेकिन यह रेगिस्तान किसी पहेली से कम नहीं है।
यह रेगिस्तान बेहद ऊंचाई पर स्थित है और दूसरे रेगिस्तानों से इसका तापमान बेहद कम रहता है। यहां पर सर्दी पड़ती है और सबसे हैरानी वाली बात यह है कि ठंड के मौसम में यहां पर जमकर बर्फबारी भी होती है। भारी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए यह जगह बिल्कुल सही है।
Holi 2023: इस गांव में मनाई जाती है अनोखी होली, दामाद को गधे पर बैठाकर करवाई जाती है सैर
आखिर यह इतना छोटा रेगिस्तान कैसे बना? इस सवाल का जवाब आज तक कोई भी नहीं खोज पाया। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर एक झील थी जिसके सूखने के बाद यहां पर रेगिस्तान बन गया।
Bear Fossil: हजारों साल पहले बर्फ में दब कर ममी बन गया भालू, अब हुए चौंकाने वाले खुलासे
कुछ लोग मानते हैं कि रेतीली हवाओं की वजह से इस रेगिस्तान का निर्माण हुआ है। वैज्ञानिक भी आज तक इस पहेली को नहीं सुलझा पाए हैं। इस रेगिस्तान को लेकर अभी भी रिसर्च की जा रही है। अब देखना है कि क्या वैज्ञानिक इसके रहस्य को सुलझा पाते हैं?