Bull Entered Inside SBI Bank: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहद खूबसूरत होते हैं, तो वहीं कुछ वीडियो को देखकर लोग हंस हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। अब इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं।
आप भी इस वीडियो को देखने के बाद अपना माथा पकड़ लेंगे। दरअसल, एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक सांड बैंक के अंदर घुस जाता है। इसके बाद बैंक में अंदर अफरा तफरी मच जाती है। आप देख सकते हैं कि बैंक में सांड को देखकर लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया गया है कि दोपहर 12 बजे के करीब सांड बैंक में घुसा आया था। बैंक में उस समय कई लोग मौजूद थे। सिक्योरिटी गार्ड समेत कुछ लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को बैंक से बाहर निकाला। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सांड बैंक के अंदर कैश काउंटर तक पहुंच गया था।
North Korea: खून की प्यासी महिला है किम जोंग की बहन, जानिए क्यों बताया गया बेहद क्रूर?
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब सांड बैंक में घुसा था उस समय ब्रांच में बैंककर्मियों के अलावा कई ग्राहक भी मौजूद थे। बैंक में सांड को देखकर लोगों के चेहरे से डर साफ देखा जा सकता है।
SBI bank to bull: Abhi Lunch Time Hai 😋pic.twitter.com/m6vtYgnyJP
— Kumar Manish (@kumarmanish9) January 10, 2024
Viral News: यहां पर मुफ्त में जमीन और घर दे रही है सरकार, फिर भी कोई बसना नहीं चाहता, जानिए आखिर क्या है वजह
सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य लोगों ने बैंक के अंदर से सांड को बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत की। इस दौरान जैसे-तैसे लोगों को सांड को बैंक से बाहर निकालने में सफलता हासिल हुई। सांड के बाहर जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।