फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने सौतन के लिए फेसबुक पर लिखी 'गंदी बात', हुई 2 साल की जेल और 45 लाख का लगा जुर्माना!

Wed, 10 Apr 2019 04:03 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Wed, 10 Apr 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
british woman faces 2 years dubai jail and 45 lakh fine in dubai because of old facebook posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pics

दुबई में अपने पूर्व पति (ex-husband) की नई बीवी को फेसबुक (Facebook) पर घोड़ी कहने के कारण एक ब्रिटिश महिला को दो साल कैद की सजा मिली है। साथ ही अपने पूर्व पति को 'इडियट' भी बताया था। अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार से लौट रही लालेह शाहर्वेश (55) को दुबई के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। 


 

british woman faces 2 years dubai jail and 45 lakh fine in dubai because of old facebook posts
- फोटो : pexels.com

दरअसल, महिला ने वर्ष 2016 में अपने पूर्व पति द्वारा फेसबुक पर साझा की गई दूसरी शादी की तस्वीर पर दो टिप्पणियां की थीं। तीन साल बाद आए अदालत के फैसले में उसे दो साल कैद की सजा सुनाई गई। साथ ही 50 हजार दिरहाम (संयुक्त अरब अमीरात मुद्रा) यानी लगभग 45 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। महिला को उनकी 14 साल की बेटी के साथ दुबई में गिरफ्तार किया गया। महिला के पूर्व पति की दूसरी पत्नी ने तीन साल पुराने फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत कर दी थी। 

british woman faces 2 years dubai jail and 45 lakh fine in dubai because of old facebook posts
लालेह शाहर्वेश (दाएं) अपनी बेटी के साथ। - फोटो : DETAINED IN DUBAI

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की रहने वाली लालेह शरावेश (55) और उसके पूर्व पति की शादी 18 साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह 8 महीने तक संयुक्त अरब अमीरात में रुकी थी। अपनी बेटी के साथ महिला ब्रिटेन लौट गई और उसका पति संयुक्त अरब अमीरात में ही रुक गया, जिसके बाद इनका तलाक हो गया। लालेह ने पूर्व पति की पत्नी को 'घोड़ी' कहा था। करीब एक महीने पहले गिरफ्तारी के बाद महिला को जमानत दे दी गई, लेकिन अगले हफ्ते उन पर 45 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लालेह अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए UAE आई थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
british woman faces 2 years dubai jail and 45 lakh fine in dubai because of old facebook posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

फेसबुक पर एक तस्वीर से महिला को अपने पूर्व पति की दूसरी शादी कर लेने का पता चला। महिला ने उन तस्वीरों पर फारसी में दो टिप्पणियां की, जिसमें से एक था कि मूर्ख! तुमने इस घोड़ी के लिए मुझे छोड़ दिया, मुझे आशा है कि तुम धरती में समा जाओगे। तभी लालेह को पता चला कि पूर्व पति की दूसरी पत्नी ने पुराने फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत कर दी है। लालेह की बेटी को ब्रिटेन लौटने की इजाजत दे दी गई, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई।
 

विज्ञापन
british woman faces 2 years dubai jail and 45 lakh fine in dubai because of old facebook posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

लालेह ने इंग्लैंड में रहते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया था और खतरों के बारे में नहीं सोचा था। उन्हें इस बात का भी अहसास नहीं था कि दुबई में उनके खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से मुकदमा हो सकता है। संयुक्त अरब अमीरात के साइबर अपराध कानून के अनुसार, सोशल मीडिया पर यदि कोई व्यक्ति किसी के लिए अपशब्द का प्रयोग करता है तो उसे जेल की सजा के साथ हर्जाने का भुगतान भी करना पड़ता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed