{"_id":"609249798ebc3e8dab49b72c","slug":"britain-plumber-demand-4-lakh-rupees-for-repair-a-pipe-bill-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: जब किचन का टूटा पाइप ठीक करने पर प्लंबर ने मांगे 4 लाख रुपये, बिल की फोटो हुई वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: जब किचन का टूटा पाइप ठीक करने पर प्लंबर ने मांगे 4 लाख रुपये, बिल की फोटो हुई वायरल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 05 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एश्ले डगलस
- फोटो : Solent
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटेन का एक प्लंबर इन दिनों अपनी मनचाही सर्विस चार्ज के वजह से काफी सुर्खियों में है। दरअसल, ये शख्स एक स्टूडेंट के घर उसके टूटे हुए पाइप के रिपेयर के लिए पहुंचा। पाइप का रिपयेर करने पर इस शख्स ने चार लाख रुपये का बिल बना दिया। प्लंबर का बिल देखकर एश्ले डगलस नामक स्टूडेंट्स हैरत में पड़ गया। आइए जानते हैं पूरा मामला...
2 of 5
एश्ले डगलस
- फोटो : Solent
23 वर्षीय एश्ले डगलस हैंट्स में रहता है। 'द सन' से बातचीत में एश्ले ने बताया कि मेरे किचन में काफी पानी भर गया था। क्योंकि किचन के सिंक में जो पाइप लगा था वो टूट गया था। ऐसे में मैंने एम पीएम प्लम्बर सर्विस के प्लम्बर मेहदी पैरवी को रिपेयर करने के लिए घर पर बुलाया।
3 of 5
एश्ले डगलस
- फोटो : Solent
एश्ले डगलस ने बताया कि मैंने प्लंबर से सर्विस लेने से पहले ही पैसों के बारे में पूछ लिया था, लेकिन उसने मेरे सवाल को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया और अपने काम में लगा रहा। लेकिन काम पूरा होने के बाद इस प्लंबर ने करीब 3900 पाउंड्स का बिल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एश्ले डगलस
- फोटो : Solent
इतना ही नहीं प्लंबर ने एश्ले से तुरंत पैसे देने के लिए दबाव बनाने लगा। वहीं इस बारे में द सन से बातचीत में प्लंबर मेहदी पैरवी ने कहा कि मैं अपनी सर्विस के एक घंटे के 1 करोड़ भी मांग सकता हूं और मुझे नहीं लगता कि इससे किसी को फर्क पड़ना चाहिए। मेहदी का कहना है कि मैं अपनी विशेषता और ज्ञान के हिसाब से पैसे चार्ज करता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
4 लाख रुपये का बिल
- फोटो : Solent
हालांकि, इस मामले को लेकर एनडी प्लम्बिंग सर्विस के प्लंबर नील डगलस ने बताया कि ये काम बहुत आराम से 250 पाउंड्स यानी 25 हजार में हो सकता था और ये साफ है कि वो शख्स इस स्टूडेंट को लूटने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि एश्ले डगलस अब इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भी सोच रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।