World Most Valuable Coins, Antique coin: एक तांबे के सिक्के को हजारों लोगों में काटकर बांटा जाएगा। इस मामूली सिक्के की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस तांबे के सिक्के की कीमत दो करोड़ रुपये है। इस सिक्के को हजारों लोगों को बेचने की तैयारी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सिक्के को किसी एक शख्स को नहीं बेचा जाएगा बल्कि इसको खरीदने वाले कई लोग हैं। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर हजारों लोगों को एक सिक्का कैसे दिया जाएगा?
तो आइए आपको इस खास सिक्के के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस सिक्के की खास बात यह है कि इसके ऊपर ब्रिटेन के शासक एडवर्ड VIII की तस्वीर है। एडवर्ड VIII ने ब्रिटेन पर सिर्फ 11 महीने तक राज किया था। एडवर्ड VIII की तस्वीर वाले इस सिक्के की कीमत दो करोड़ रुपये है। इस तांबे के सिक्के के 4 हजार शेयर फिक्स किए गए हैं जिसमें एक शेयर की कीमत करीब 5 हजार रुपये होगी। कोई व्यक्ति इस सिक्के के 10 प्रतिशत यानी 400 शेयर ही खरीद सकता है।
2 of 4
हजारों लोगों में काटकर बांटा जाएगा ये 2 करोड़ का सिक्का
- फोटो : iStock
जानिए क्या है सिक्के की कहानी?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सिक्के को साल 1937 में आम जनता के बीच लाया जाना था। लेकिन ब्रिटेन के राजा एडवर्ड VIII ने अमेरिका की रहने वाली एक विधवा महिला से शादी कर ली जिसका नाम वालिस सिम्पसन था। विवाह की वजह से एडवर्ड VIII को साल 1936 में सत्ता छोड़ने पड़ी।
3 of 4
हजारों लोगों में काटकर बांटा जाएगा ये 2 करोड़ का सिक्का
- फोटो : iStock
एडवर्ड VIII के सत्ता छोड़ने के बाद साल 1937 में इस सिक्के को जनता के बीच नहीं लाया जा सका। इसके बाद साल 1978 में इस सिक्के को 25 लाख रुपये में बेच दिया गया। साल 2019 में इस सिक्के की कीमत बढ़कर 1 करोड़ 34 लाख रुपये हो गई थी। अब इस सिक्के की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।
4 of 4
हजारों लोगों में काटकर बांटा जाएगा ये 2 करोड़ का सिक्का
- फोटो : iStock
8 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन बिक्री
इस सिक्के के शेयर की बिक्री 8 मार्च से ऑनलाइन की जाएगी। Showpiece.com ने इसका इंश्योरेंस कराया है। Showpiece.com के सह संस्थापक डान कार्टर (Dan Carter) का कहना है कि इस सिक्के से एक इतिहास जुड़ा है। यह सिक्का ऐतिहासिक होने की वजह से लोगों को आकर्षित करेगा। इस सिक्के को कई लोग खरीदना चाहते हैं। उनका कहना है कि लोगों को इसका आंशिक स्वामित्व ही मिल पाएगा। इस सिक्के की कीमत भविष्य में और बढ़ सकती है।