Weird Brazilian Habits: आमतौर पर लोग दिन में दो बार अपने दांतों को साफ करते हैं, एक सुबह उठने के बाद और दूसरा रात को सोने से पहले। पर दुनिया में एक देश ऐसा भी है जिनके ब्रश करने का तरीका थोड़ा अलग है। यहां लोग दिन में एक या दो बार ब्रश नहीं करते, बल्कि ये दिन में कई बार दांतों की सफाई करते हैं। अजीब बात तो ये है कि इस वजह से ये लोग हर जगह अपना टूथब्रश साथ रखते हैं और (Brazil brush teeth at work) ऑफिस भी लेकर जाते हैं, ताकि वह लंच करने के बाद अपने दांत साफ कर सकें। दरअसल हम बात कर रहे हैं दुनिया के पांचवें सबसे बड़े देश ब्राजील की। ब्राजील के लोग कुछ अजीबोगरीब रिवाज का पालन करते हैं, जिनके बारे में सुनकर आपको अजीब लग सकता है। आज हम आपको उनकी एक ऐसी ही आदत के बारे में बताने जा रहे है, जो बाकी दे देशों के लिए असामान्य है।
Weird Habits: ऑफिस में करते हैं ब्रश, दिन में कई बार नहाते हैं इस देश के लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 08 Dec 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन