फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीसस का विशाल स्टैच्यू बना रहा है ये देश, सात अजूबों में शामिल क्राइस्ट रिडीमर से भी होगा ऊंचा

Wed, 14 Apr 2021 06:16 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 14 Apr 2021 06:16 AM IST
विज्ञापन
brazil build new giant christ statue taller than christ the redeemer of seven wonders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी से जूझ रहा ब्राजील दुनिया का पहला ऐसा देश होगा, जहां सात अजूबों में शामिल 'क्राइस्ट द रिडीमर' से भी ऊंची जीसस क्राइस्ट की प्रतिमा बनेगा। आपको बता दें कि हर साल दुनियाभर के लाखों लोग रियो डी जेनेरियो के क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा को देखने पहुंचते हैं। दुनिया के सात अजूबों में शामिल इस प्रतिमा की ऊंचाई 30 मीटर है। ब्राजील में अब जो नई प्रतिमा बनाई जा रही है, उसे 'क्राइस्ट द प्रोटेक्टर' का नाम दिया गया है।

brazil build new giant christ statue taller than christ the redeemer of seven wonders
क्राइस्ट रिडीमर - फोटो : सोशल मीडिया

क्राइस्ट द प्रोटेक्टर का निर्माण ब्राजील के एनकांताडो में किया जा रहा है। ब्राजील इस शहर में धार्मिक आस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतिमा को बनवा रहा है। इस प्रतिमा की ऊंचाई करीब 43 मीटर होगी और इसे देखने के लिए आने वाले लोगों से शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

brazil build new giant christ statue taller than christ the redeemer of seven wonders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि इस नई प्रतिमा को बनाने वाले प्रोजेक्ट को फ्रेंड्स ऑफ क्राइस्ट नामक एक संगठन चला रहा है। साल 2019 में शुरू हुए निर्माण कार्य को इस साल  अक्टूबर में क्राइस्ट द रिडीमर स्टेच्यू के 90वें जन्मदिन से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजक्ट के लिए कुल लागत कम से कम 350,000 डॉलर आंकी गई है। हालांकि, इस प्रोजक्ट के फंड में बड़ा हिस्सा दान में मिले पैसों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
brazil build new giant christ statue taller than christ the redeemer of seven wonders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रविवार तक इस नई प्रतिमा का 8 मीटर चौड़ाई के दोनों हाथों का निर्माण पूरा हो गया था। बता दें कि क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा को ईसाई धर्म का एक वैश्विक प्रतीक माना जाता है। यह प्रतिमा दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इसके साथ ही ये ब्राजील के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक भी है, जिसे देखने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। इस प्रतिमा के कारण रियो डी जेनेरियो शहर का पर्यटन उद्योग भी चलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed