Ajab Gajab: दुनिया में तरह-तरह के जीव पाए जाते हैं जिनमें कई बेहद जहरीले और खतरनाक होते हैं। इन जीवों में कई ऐसे हैं जिनके काटने से चंद मिनटों में किसी इंसान की मौत हो सकती है। कई जीवों को इंसान नंगी आखों से नहीं देख पाता है जो रहस्य बने रहते हैं। इस तरह के जीव इंसानों के लिए खतरनाक होते हैं। इस तरह का एक जीव है जिसका नाम अमीबा है। अब यह जीव इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इन जीवों को लेकर वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है। यह जीव इंसान के दिमाग को खा सकते हैं।
Amoeba: दुनिया में कहर बरपा सकता है ये जीव! खा जाता है इंसान का दिमाग, 97 फीसदी पीड़ितों की हो जाती है मौत
जब इंसान पर इस जीव के असर होता है, तो खतरनाक तरह का ब्रेन डैमेज हो सकता है। दरअसल यह खरतनाक जीव दिमाग नहीं, बल्कि ब्रेन सेल को खा जाता है। इसकी वजह से ब्रेन डैमेज हो जाता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिनों पहले अमेरिका के नवादा में इस जीव के संक्रमण से एक युवक की मौत के बाद यह खबर सामने आई। बीते 19 अक्तूबर को युवक की मौत खबर दी गई थी। तालाब में नहाते समय युवक पर अमीबा ने हमला किया था।
Mosquito Magnet: आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली वजह
लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन और ट्रॉपिकल मेडिसिन के प्रोफेसर जिमी व्हिटवर्थ ने बताया है कि नाक के रास्ते से यह खतरनाक जीव शरीर में प्रवेश करता है। शरीर में जाने के बाद यह ब्रेन सेल को नुकसान पहुंचाता है।
Ajab Gajab: अनोखे अंदाज में गाड़ी का गियर बदलता देख महिला को हुआ ड्राइवर से प्यार, फिर रचा ली शादी
डॉक्टर के मुताबिक, इस अमीबा से हुई बीमारी की वजह से पीड़ित शख्स को सिर दर्द, बुखार, चक्कर आते हैं और दौरे पड़ते हैं। अमेरिका के दक्षिणी राज्यों से मामले सामने आए हैं। शोधकर्ता का कहना है कि यह मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से हो रहा है। 30 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी में यह जीव होता है।