दुनियाभर में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो मोटापे से परेशान हैं। मोटापे से इंसान के शरीर का शेप एकदम बिगड़ जाता है। हालांकि, कुछ लोग मोटापे को इस तरह कम कर लेते हैं, जिसपर यकीन करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। कुछ इसी तरह अमेरिका में एक मोटी लड़की ने खुद को इस तरह से बदल लिया कि मोटापे की वजह से छोड़ने वाला ब्वॉयफ्रेंड अब पछता रहा है।
2 of 6
जोसी
- फोटो : Instagram/josievr
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर जोसी नाम की लड़की काफी चर्चा में है। जोसी का वजन आज से कुछ समय पहले 137 किलो था। इस कारण उसका ब्वॉयफ्रेंड हमेशा ताना मारा करता था और नीचा दिखाता था। जोसी के मोटापे के कारण उसका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद जोसी ने वर्कआउट शुरू किया, डाइट कंट्रोल की और अपना वजन काफी कम कर लिया।
3 of 6
जोसी
- फोटो : Instagram/josievr
जोसी ने बोर्ड पांडा नामक एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैं 3 साल से रिलेशनशिप में थी। ये बहुत टॉक्सिक रिलेशन था और मैं खुद को पूरी तरह से खो चुकी थी। लेकिन मेरे ब्वॉफ्रेंड ने मोटापे के कारण न्यू ईयर के 2 दिन बाद मुझे छोड़ दिया। इसके बाद इस बात ने मुझे वजन कम करने के लिए प्रेरित किया और मेरी वेट लॉस जर्नी यहीं से शुरू हो गई।
4 of 6
जोसी
- फोटो : Instagram/josievr
ब्रेकअप के दो हफ्ते बाद जोसी ने खुद को बदलने का सफर शुरू किया। इसके लिए उन्होंने पर्सनल ट्रेनर भी रखा। जोसी ने खाने से हेल्दी रिलेशन बनाते हुए फास्ट फूड से एकदम दूरी बना ली। जोसी ने कहा कि जब मैं मोटी थी तब मेरा जो मन होता, जब मन होता, मैं खाती थी. लेकिन वर्कआउट शुरू करने के बाद मैने हेल्दी खाना शुरू किया।
5 of 6
जोसी
- फोटो : Instagram/josievr
जोसी कहती हैं कि वजन कम होने के बाद लोगों का मुझसे बात करने का नजरिया ही बदल गया। जब मैं मोटी थी, तो मुझसे कोई बात नहीं करता था और ना ही मेरी तरफ देखता था। मुझे देखकर लोगों का ऐसा बर्ताव था कि जैसे मैं अदृश्य हूं। वर्कऑउट और हेल्दी डाइट के सहारे जोसी ने 63 किलो वजन कम कर लिया है।