फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boiling River: एक ऐसी रहस्यमयी नदी, जिसमें बहता है उबलता हुआ पानी, गिरने पर मौत तय

Thu, 10 Oct 2024 06:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Boiling River mysteries river always boiling water flows in mayantuyacu river amazon forest
एक ऐसी रहस्यमयी नदी, जिसमें बहता है उबलता हुआ पानी - फोटो : Freepik

Boiling River: अमेजन जंगल रहस्यों से भरा हुआ है। कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है। अरबों एकड़ में फैला यह जंगल इतना विशाल है कि यह अकेले ही नौ देशों की सीमाओं को छूता है। कहा जाता है कि इस जंगल में ऐसे जीव-जंतु और अन्य चीजें मौजूद हैं, जिनके बारे में इंसानों को भी पता नहीं है। यही कारण है कि इस जंगल में ज्यादा अंदर तक जाने के बारे में इंसान सोचता भी नहीं है। इस सबसे जंगल में एक रहस्यमयी नदी बहती है, जिसका पानी हमेशा उबलता रहता है। कहा जाता है कि अगर इस नदी के पानी में कोई गिर जाए तो उसकी मौत लगभग तय है।  



भूवैज्ञानिक आंद्रे रूजो ने पेरू में मौजूद इस रहस्यमय नदी की साल 2011 में खोज की थी। इस नदी का नाम मयानतुयाकू है और इसकी खोज की कहानी बेहद दिलचस्प है। आंद्रे रूजो ने इसके खोज के बारे में बताया है। दरअसल, बचपन से ही रूजो ने ऐसी काल्पनिक नदियों की कहानियां सुनी थीं, जो उन्हें आश्चर्य से भर देती थीं। हालांकि, उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं था कि इस तरह की नदी सच में होती है। 
 

Boiling River mysteries river always boiling water flows in mayantuyacu river amazon forest
एक ऐसी रहस्यमयी नदी, जिसमें बहता है उबलता हुआ पानी - फोटो : Freepik

आंद्रे रूजो ने बताया कि जब वह बड़े हो गए तो भी उबलती नदी की कहानी उनके दिमाग में हमेशा रही। अक्सर, वह ऐसा सोचते कि क्या ऐसा संभव हो सकता है। यहां तक कि उन्होंने विश्वविद्यालय के अपने सहयोगियों, तेल, गैस और खनन कंपनियों से भी इस बारे में जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन सबका जवाब न ही था। इसके अलावा अगर वैज्ञानिक तौर पर भी देखें तो ऐसा संभव ही नहीं है कि नदी का पानी हमेशा उबलता रहे, जब तक कि आसपास कोई सक्रिय ज्वालामुखी न हो। 
 

Boiling River mysteries river always boiling water flows in mayantuyacu river amazon forest
एक ऐसी रहस्यमयी नदी, जिसमें बहता है उबलता हुआ पानी - फोटो : Freepik

इस असमंजस की स्थिति में एक दिन वह अमेजन के जंगलों में पहुंच गए, जहां पर उन्हें अपनी काल्पनिक कहानी सच होती हुई दिखी। उन्होंने आखिरकार एक ऐसी नदी को खोज निकाला, जिसका पानी रहस्यमय तरीके से उबल रहा था। यह नदी करीब सात किलोमीटर लंबी है। रूजो के मुताबिक, इसका पानी इतना गर्म है कि उससे चाय भी बनाई सकती है। 

Jalebi History: कहां से और कैसे भारत आई जलेबी? जानिए क्या है इस स्वादिष्ट मिठाई का दिलचस्प इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
Boiling River mysteries river always boiling water flows in mayantuyacu river amazon forest
एक ऐसी रहस्यमयी नदी, जिसमें बहता है उबलता हुआ पानी - फोटो : Freepik

आंद्रे रूजो के मुताबिक, अगर कोई इंसान या जीव-जंतु इस नदी के उबलते पानी में गिर जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने खुद कई छोटे जीवों को पानी में गिरते देखा था, जो तुरंत ही मर जाते थे। बताया जाता है कि नदी के पानी का तापमान करीब 80 डिग्री सेल्सियस रहता है। 

Ratan Tata: जब रतन टाटा को फैन ने कहा छोटू..., तो उद्योगपति के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया था

विज्ञापन
Boiling River mysteries river always boiling water flows in mayantuyacu river amazon forest
एक ऐसी रहस्यमयी नदी, जिसमें बहता है उबलता हुआ पानी - फोटो : Freepik

रूजो ने इस नदी को लेकर 'द बॉयलिंग रिवर: एडवेंचर एंड डिस्कवरी इन द अमेजन' नाम की एक किताब भी लिखी है। इसमें उन्होंने इसके रहस्यों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, यह नदी प्रकृति का आश्चर्य है, जिसका पानी रहस्यमय तरीके से उबल रहा है। इस बारे में वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल सका है कि इसका पानी क्यों इतना गर्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed