फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: हवा में उड़ रहे पक्षियों ने किया मजेदार करतब, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 26 Apr 2021 09:09 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 26 Apr 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
birds stunt like titanic during flying video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

रास्ते में चलते हुए हम किसी से लिफ्ट मांग लेते हैं, लेकिन हवा में उड़ते हुए किसी पक्षी को दूसरे पक्षी से लिफ्ट मांगते हुए देखा है। अगर नहीं देखा, तो यकीन मानिए एक वीडियो देखकर आप जरूर हैरत में पड़ जाएंगे। क्योंकि इस वीडियो में एक पक्षी दूसरे पक्षी की पीठ पर सवारी करते हुए नजर आ रही है। इन दोनों पक्षियों का करतब लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

birds stunt like titanic during flying video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 19 हजार से भी ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके थे। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के एक अधिकारी सुशंता नंदा ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा किया था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने केवल 'डबल डेकर' लिखा।
 

birds stunt like titanic during flying video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

सुशंता नंदा के द्वारा साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि क पक्षी दूसरे की पीठ पर खड़ा है। दोनों को इस तरह से हवा में उड़ता देख लोगों को ‘टाइटैनिक’ फिल्म का हाथ फैलाने वाला पॉपुलर सीन याद आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
birds stunt like titanic during flying video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स काफी दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि 'इसे कहते हैं खुद का काम दूसरों से करवाना।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये वीडियो बिहार की राजनीति को दर्शाता है।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed