{"_id":"6013e41b8ebc3ef918105d04","slug":"bengaluru-eco-friendly-solar-powered-mud-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युगल ने बनाया ऐसा ईको फ्रेंडली घर, जिसमें न पंखा है और न ही कोई बल्ब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
युगल ने बनाया ऐसा ईको फ्रेंडली घर, जिसमें न पंखा है और न ही कोई बल्ब
हम में से ऐसे कई लोग होंगे, जो प्रकृति के बिल्कुल करीब रहना चाहते हैं। लेकिन विकास की तेज रफ्तार में भौतिक सुविधाओं की आवश्यकता की वजह से लोग प्रकृति से बहुत दूर हो गए हैं। इसी बीच बेंगलुरु के एक दंपति ने ऐसा घर बनाया है, जो प्रकृति के अनुकूल है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस घर में ना ही बल्ब और ना ही पंखा है।
2 of 5
ईको फ्रेंडली घर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह रोचक कहानी रंजन और रेवा मलिक की है। इस युगल ने रहने के लिए ऐसा घर बनाया है, जो पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। इस घर में हर सुबह धूप और मौसम की ताजा स्थिति ये तय करती है कि उनके सोलर कुकर में आज क्या बनेगा। अगर धूप तेज होती है, तो रेवा मलिक बाजरे से कोई डिश बनाती हैं। आपको बता दें कि इस घर में पर्याप्त क्रॉस वेंटिलेशन की सुविधा है, जिससे तापमान हमेशा सामान्य रहता है।
3 of 5
ईको फ्रेंडली घर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीब 770 वर्ग फीट के एरिया में इस घर को मिट्टी से बनाया गया है। घर के नींव में भी मड कंक्रीट इस्तेमाल किया गया है। जरूरत के हिसाब से स्टील का भी इस्तेमाल किया गया है। इस घर में एक किचन लिविंग रूम और एक परछत्ती है। छत टेराकोटा टाइल से बनी है, जो सर्दियों में गर्म रहती है और गर्मी में ठंडी। बता दें कि छत पर टाइलों को 30 डिग्री के स्लोप पर लगाया है, जिससे गर्मी सीमित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईको फ्रेंडली घर
- फोटो : सोशल मीडिया
रेवा मलिक बताती हैं कि उनका अधिकांश समय शहर में गुजरा, लेकिव वो प्रकृति के करीब रहना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने साल 2018 में अपनी जमीन पर इस इको-फ्रेंडली घर को तैयार किया। बता दें कि वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से रेवा अंडर ग्राउंड टैंक में 10 हजार लीटर पानी जमा कर लेती हैं। वहीं दूसरे टैंक में रीसायकल्ड पानी जमा किया जाता है और इसका इस्तेमाल 40 से अधिक जैविक सब्जियों और फलों की सिंचाई में होता है।
विज्ञापन
5 of 5
ईको फ्रेंडली घर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पूरे घर में प्राकृतिक रोशनी और हवा के लिए खुली जगह और बड़ी खिड़कियां हैं। सबसे खास बात तो ये है कि युगल ने अभी तक अपने इस घर में कोई पंखा या बल्ब भी नहीं लगाया है। इनकी दिनचर्या भी प्रकृति के अनुकुल है। रंजन और रेवा सूर्योदय होने पर उठ जाते हैं और सू्र्यास्त होने पर सो जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।