फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोने के लिए एक लाख रुपये दे रही है यह कंपनी, पूरी करनी होगी नौ घंटे की नींद

Fri, 29 Nov 2019 08:20 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru based startup wakefit will pay one lakh rupees for sleeping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

काम करने के बदले कंपनी लोगों को पैसे देती है, ये तो आपने सुना होगा, लेकिन बेंगलुरु की एक कंपनी सोने के लिए लोगों को पैसे दे रही है और वो भी एक लाख रुपये। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कंपनी ऐसा क्यों कर रही है? तो चलिए आपको इसके बारे में भी विस्तार से बता देते हैं। 

Bengaluru based startup wakefit will pay one lakh rupees for sleeping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

दरअसल, बेंगलुरु की ऑनलाइन स्लीप सॉल्यूशन फर्म ने यह अनोखा ऑफर निकाला है। इस प्रोग्राम को वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप नाम दिया गया है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कंपनी की कुछ शर्तें भी माननी पड़ेंगी। 

Bengaluru based startup wakefit will pay one lakh rupees for sleeping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप के लिए सिर्फ कुछ ही लोगों का चयन किया जाएगा। इसके बाद कंपनी चयनित व्यक्तियों को अपनी तरफ से गद्दे देगी, जिसपर उन्हें सोना होगा और रोजाना आपको यह बताना भी पड़ेगी कि उस गद्दे पर आपको कैसी नींद आई, अच्छी या खराब। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bengaluru based startup wakefit will pay one lakh rupees for sleeping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

कंपनी के नियम के मुताबिक, स्लीप इंटर्नशिप में भाग लेने के लिए चयनित व्यक्तियों को 100 दिनों तक रोजाना नौ घंटे की नींद लेनी होगी। अगर आप अपनी बाकी सभी जरूरतों के बदले नींद को ज्यादा अहमियत देते हैं, तो ही आपका चयन हो पाएगा और आप एक लाख रुपये पाने के हकदार होंगे। 

विज्ञापन
Bengaluru based startup wakefit will pay one lakh rupees for sleeping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खास बात ये है कि आपको सोने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप अपने घर में ही कंपनी द्वारा दिए गए गद्दे पर आराम से सो सकते हैं। इसके लिए आपको नौकरी भी छोड़ने की जरूरत नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed