फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PG Degree Holder Thief: IT कंपनी का पूर्व डेटा एंट्री ऑपरेटर चुराता था ऑटो रिक्शा, शराब की लत ने बना दिया चोर

Thu, 10 Apr 2025 10:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Apr 2025 10:52 AM IST
सार

ठाणे में एक चोर की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक चोर शराब की लत की वजह से ऑटो रिक्शा चुरा लिया करता था। रिक्शे के जरिए वह यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता और उससे मिलने वाले किराये से शराब पीता। ऑटो रिक्शा का ईंधन खत्म होने के बाद वह उसे बीच रास्ते में ही छोड़ देता था। उसने यूट्यूब और व्हाट्सएप से उसने चोरी के पैंतरे सीखे थे। 

विज्ञापन
Commerce PG degree holder held for vehicle thefts in Thane Know all aout it
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

महाराष्ट्र में परास्नातक की डिग्री वाले चोर को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, ठाणे से यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आईटी कंपनी के पूर्व डेटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। उसे शराब की ऐसी लत लगी हुई थी कि अपने नशे का जुगाड़ करने के लिए उसने शहर में कथित तौर पर कई ऑटो-रिक्शा चुराए थे। 

Commerce PG degree holder held for vehicle thefts in Thane Know all aout it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने गुरुवार को बताया कि आरोपी वाणिज्य में स्नातकोत्तर है। वह दुबई हवाई अड्डे पर ड्राइवर के रूप में भी काम कर चुका है। उसने यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी के जरिए चोरी के नए-नए पैंतरे सीखे। वह व्यक्ति ऑटो-रिक्शा चुराता था और ईंधन खत्म होने तक उसे चलाता था और फिर उसे छोड़ देता था। अधिकारी ने बताया कि वह जो किराया वसूलता था, उसका इस्तेमाल शराब खरीदने में करता था। 

Commerce PG degree holder held for vehicle thefts in Thane Know all aout it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, कुछ साल पहले उसकी पत्नी के उसे छोड़कर चले जाने के बाद वह शराब का आदी हो गया था। इस वजह से वह तनाव में रहता था। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई चार ऑटो-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल और 3.30 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपी एक सूचना प्रौद्योगिकी फर्म में डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में भी काम कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Commerce PG degree holder held for vehicle thefts in Thane Know all aout it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

शहर के नौपाड़ा इलाके में एक ऑटो-रिक्शा के चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और अन्य रास्तों के पास लगे 70 से 80 सीसीटीवी फुटेज जांचे। इससे आरोपी की पहचान हो गई, जो यहां मुंब्रा इलाके का रहने वाला है।

विज्ञापन
Commerce PG degree holder held for vehicle thefts in Thane Know all aout it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक और ऑटो-रिक्शा चोरी करने के इरादे से फिर से नौपाड़ा इलाके में आने की योजना बना रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नौपाड़ा, वागले एस्टेट और राबोडी समेत शहर के विभिन्न इलाकों में ऑटो-रिक्शा चोरी में शामिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed