फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Vanga Predictions: धरती पर आने वाला है विनाशकारी तूफान, सच हुई बाबा वेंगा की साल 2023 की यह भविष्यवाणी!

Tue, 14 Mar 2023 11:01 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions 2023 Know Baba Vanga Ki Sach Hui Bhavishyavani
सच हुई बाबा वेंगा की साल 2023 की यह भविष्यवाणी! - फोटो : Twitter

Baba Vanga Predictions 2023: दुनिया में कई ऐसे भविष्यवक्ता हुए जिनकी भविष्यवाणियों पर आज भी लोग यकीन करते हैं। इन भविष्यवक्ताओं में बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) और नास्त्रेदमस (Nostradamus Predictions) की चर्चा सबसे ज्यादा होती है। भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था जो बुल्गारिया की एक महिला फकीर थीं। 1911 में जन्मी बाबा वेंगा की 12 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। 11 अगस्त 1996 को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।



बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले, आईएसआईएस के उदय समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो बिल्कुल सच साबित हुईं। बाबा वेंगा ने दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा तक की भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा की साल 2023 के लिए की गई एक भविष्यवाणी सच हो सकती है। 
 

Baba Vanga Predictions 2023 Know Baba Vanga Ki Sach Hui Bhavishyavani
सच हुई बाबा वेंगा की साल 2023 की यह भविष्यवाणी! - फोटो : iStock

दरअसल, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी थी कि साल 2023 में विनाशकारी तूफान आयेगा। उन्होंने दावा किया था कि इस दौरान सूर्य से निकली ऊर्जा के विस्फोट से खतरनाक रेडिएशन निकलेगा। यह रेडिएशन धरती पर पड़ेंगे और अरबों परमाणु बमों जितना विनाशकारी हो सकते हैं। बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच हो सकती है। 
 

Baba Vanga Predictions 2023 Know Baba Vanga Ki Sach Hui Bhavishyavani
सच हुई बाबा वेंगा की साल 2023 की यह भविष्यवाणी! - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano

वैज्ञानिकों का कहना है कि करीब एक दशक तक चलने वाली सापेक्ष शांति की अवधि से सूर्य उभर रहा हो सकता है जिससे धरती पर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सूर्य के सक्रिय चरण के समय सौर ज्वालाएं निकलती हैं। इन सौर ज्वालाओं से विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा बाहर निकलती है जिससे पावर ग्रिड और जीपीएस सिग्नल समेत अलग-अलग प्रणालियां बाधित हो सकती हैं। 

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की भारत को लेकर डरावनी भविष्यवाणी, अगर सच हुई तो मच जाएगी तबाही!

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions 2023 Know Baba Vanga Ki Sach Hui Bhavishyavani
सच हुई बाबा वेंगा की साल 2023 की यह भविष्यवाणी! - फोटो : iStock

सोलर मैक्सिमम के तौर पर जाने जाने वाली यह प्रक्रिया करीब हर 11 साल में होती है। लेकिन अतीत में कोई विशेष चिंता नहीं रही है। अगर साल 2023 में एक सौर तूफान की धरती से टक्कर होती है, तो इसकी वजह से बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हो सकती है। इसके साथ ही संचार और परिवहन व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। 

Ajab-Gajab: मंदिर में प्रवेश से पहले क्यों बजाई जाती है घंटी? क्या है वैज्ञानिक वजह, जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Baba Vanga Predictions 2023 Know Baba Vanga Ki Sach Hui Bhavishyavani
सच हुई बाबा वेंगा की साल 2023 की यह भविष्यवाणी! - फोटो : iStock

क्या धरती से टकराने वाला है सौर तूफान

वैज्ञानिकों की टिप्पणियों के मुताबिक, सूरज की भूमध्य रेखा के करीब एक चुंबकीय तंतु स्थित है जिससे भारी संख्या में चुंबकीय क्षेत्री  रेखाओं से हलचल हो रही है। इससे संभावना है कि यह जल्द ही फूट सकता है और धरती की तरफ सौर तूफान की एक लहर आ सकती है। इस तरह की शक्तिशाली स्ट्रीमर्स की उपस्थिति में वृद्धि हुई है जो सौर गतिविधियों का संकेत दे रहे हैं। अगर सौर तूफान आया, तो भारी मात्रा में विकिरण और चुंबकीय ऊर्जा निकलेगी जिससे शॉर्टवेव रेडियो संचार बाधित हो सकता है। लेकिन यह अनिश्चित है कि यह धरती की दृष्टि में विस्फोट होगा या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed