Asteroid News: काफी लंबे से एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरा बताया जाता है। अगर धरती से एस्टेरॉयड टकराता है, तो तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी, जिसके बाद डायनासोर खत्म हो गए थे। इसके बाद कई बार पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना जताई गई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक विशाल एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Asteroid News: धरती के करीब आ रहा है तबाही लाने वाला एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के आंकड़ों के अनुसार, पृथ्वी की तरफ एस्टेरॉयड 28,946 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जब यह धरती के करीब होगा, तब इसकी दूरी 71 लाख किमी होगी। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड 25 जुलाई को पृथ्वी के सबसे पास से गुजरेगा। खगोलीय दृष्टि से देखें, तो यह दूरी बहुत अधिक नहीं है। अगर यह अपनी ट्रैजेक्टरी से भटकता है, तो पृथ्वी के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।
क्या धरती के लिए खतरा है?
धरती के करीब होने के बावजूद नासा ने बताया है कि कोई डरने की जरूरत नहीं है। अंतरिक्ष एजेंसी ने एस्टेरॉयड की ट्रैजेक्टरी पर सावधानीपूर्वक नजर बनाकर रखा है। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, यह पृथ्वी के लिए बिना खतरा पैदा किए सुरक्षित दूरी से गुजर जाएगा। यही कारण है कि नासा ने इस एस्टेरॉयड को खतरनाक की श्रेणी में नहीं रखा है। लेकिन धरती की तरफ इतने बड़े एस्टेरॉयड की उपस्थिति पृथ्वी के करीब के वस्तुओं को लेकर चिंता बढ़ाती है।
Viral Video: पानी में मौज-मस्ती कर रहे थे दो दोस्त, तभी आ गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ देखकर यकीन नहीं होगा
इस एस्टेरॉयड का वैज्ञानिकों को इंतजार
साल 2029 में पृथ्वी के करीब से एक उल्कापिंड गुजरेगा। इसका आकार एफिल टावर के बराबर है। इस एस्टेरॉयड में वैज्ञानिकों की दिलचस्पी ज्यादा है। यही वजह है कि जब यह धरती के बेहद पास से गुजरेगा, तब वैज्ञानिक 99942 एपोफिस की जांच करेंगे।
Three Gorges Dam: चीन के इस बांध ने पृथ्वी की घूमने की गति को कर दिया धीमा, नासा का चौंकाने वाला खुलासा
Birds Commit Suicide: भारत का ऐसा रहस्यमयी गांव, जहां रात में आता है पक्षियों का झुंड और कर लेता है आत्महत्या
यूरोपीय स्पेस एजेंसी की तरफ से रैपिड एपोफिस मिशन फॉर सिक्योरिटी एंड सेफ्टी (Ramses) के लिए फंडिग का एलान किया गया है। अंतरिक्ष एजेंसी एस्टेरॉयड के आकार, आकृति, द्रव्यमान और उसके घूमने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अंतरिक्ष यान भेजेगी।