फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   artist is selling ear rings made up of his nipples

अपने निप्पल को काट कर बनाई ज्वैलरी, तस्वीरें सिहरा देंगी

Thu, 12 May 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
artist is selling ear rings made up of his nipples
निप्पल से बनी कान की बाली - फोटो : daily mail
यूं तो कलाकार पैशन के चलते न जाने क्या-क्या कर लेते हैं पर खुद के शरीर के अंगों को काटकर उनकी ज्वैलरी बना देना आपको सच में हैरान कर सकता है और कुछ ऐसा ही किया है लंदन के क्रियेटिव आर्टिस्ट करीम बोमजिमार ने। उसने कला के नाम पर अपने शरीर से निप्पल और नाभि को काट दिया और उनकी ज्वैलरी बना दी।
विज्ञापन

 

artist is selling ear rings made up of his nipples
करीम - फोटो : daily mail
18 वर्षीय आर्टिस्ट करीम ने अपने निप्पल से कानों की बालियां बना दी। इसके अलावा उसने ट्विटर पर पोस्ट किया है।

आर्टिस्ट ने अपनी नाभि को भी बेकार समझ कर सर्जरी के जरिए निकलवा दिया है और नाभि से बना नैकलेस भी जल्द बाजार में पेश किया जाएगा।

उसे ऐसा करने में बेहद खुशी हुई है। वह लोगों के सामने एक अलग कला को पेश करना चाहता था जो कि उसने कर दिखाया है। उसका कहना है कि ये सब करना इतना आसान नहीं था पर वो एक कलाकार है और कलाकार को कुछ भी करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

artist is selling ear rings made up of his nipples
सर्जरी के बाद करीम - फोटो : daily mail
करीम ने अपने शरीर के अंगों से बनी इन चीजों की फोटो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। उसने लिखा है कि वह अपने निप्पल और नाभि से तंग आ गया था। इसलिए उसने इनकी सर्जरी कर ज्वैलरी बना दी। हालांकि उसके उस पोस्ट पर कई लोगों ने भड़काऊ जवाब दिए हैं। करीम का कहना है कि निप्पल और नाभि को शरीर से अलग करने के बाद वह अधिक तेजी के साथ तैर सकता है। वह ओलंपिक में जाना चाहता है। 
विज्ञापन

artist is selling ear rings made up of his nipples
सेल्फी लेता हुआ करीम - फोटो : daily mail
करीम ने बताया कि उसकी यह सर्जरी गैर कानूनी थी क्योंकि ऐसा करना सही नहीं है । लेकिन वो अपनी कला का दीवाना है जिसके लिए वो कुछ भी कर सकता है।

उसने बताया कि सर्जरी से पहले उसे कई तरह की दवाई लेनी पड़ी थी। उसने कहा कि वह भविष्य में अपने पैर के तलवों, जीभ और दूसरे अंगों में भी कला का काम करना चाहता है और उसे यकीन है कि कला को समझने वाले उसके इस जज्बे को पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed