Egg Veg Or Non Veg: हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं कि संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। क्योंकि अंडा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अंडे को लेकर लोगों के मन में एक सवाल काफी लंबे समय से है कि यह शाकहारी (वेज) होता है या मांसाहारी ( नॉनवेज )। नॉनवेज खाने वाले लोगों को अंडा खाने में कोई परेशानी नहीं होती है और वो खा लेते हैं, लेकिन शाकाहारी इंसान हमेशा दुविधा में रहता है।
आज हम आपकी इस दुविधा को खत्म करने की कोशिश करेंगे। हम आपके इस सवाल का जवाब देंगे कि अंडा शाकाहारी है या मासांहारी, क्योंकि वैज्ञानिकों ने अब इस बड़े सवाल का जवाब खोज लिया है। इससे पहले वैज्ञानिकों ने पहले मुर्गी आई या अंडा? इस सवाल का जवाब भी ढूंढा था। वैज्ञानिकों ने बताया था कि दुनिया में पहले मुर्गी आई थी और बांद में अंडा आया था। इसी तरह है अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है।
2 of 8
अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी?
- फोटो : Pixabay
कुछ लोग मानते हैं कि अंडे को मुर्गी देती है, इसलिए वह मांसाहारी है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसका जवाब खोज निकाला है। इसको साबित करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक थ्योरी दी है। लेकिन कई लोग इस थ्योरी को गलत मानते हैं।
3 of 8
अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी?
- फोटो : Pixabay
शाकाहारी लोगों का मानना है कि मुर्गी अंडा देती है इसलिए यह नॉन-वेज हुआ। इसको गलत बताने के लिए वैज्ञानिकों ने तर्क दिया है कि दूध भी तो जानवर से निकलता है, तो कैसे शाकाहारी हो गया?
4 of 8
अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी?
- फोटो : Pixabay
कई लोग मानते हैं कि मुर्गी जो अंडा देती है उससे चूजे निकलते हैं इसकी वजह से यह मांसाहारी हुआ है। लेकिन बाजार में जो अंडे मिलते हैं, वो सभी अनफर्टिलाइज्ड रहते हैं। दरअसल इन अंडों से चूजे नहीं निकलते हैं।
5 of 8
अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी?
- फोटो : Pixabay
लोगों के इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब साइंस के माध्यम से खोजने की कोशिश की है। अगर लोग इस तर्क को मान लेते हैं, तो अंडा शाकाहारी हुआ। अंडे के अंदर तीन परत होती है। पहली छिल्के की होती है, दूसरी सफेदी और तीसरी परत अंडे की जर्दी। जर्दी पीले रंग की होती है।