फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: स्पेन में मिला प्राचीन मंदिर, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Fri, 24 Dec 2021 10:25 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
archaeologist  discover of ancient hercules temple in spain  know the mystery behing it
स्पेन में मिला प्राचीन मंदिर - फोटो : iStock


स्पेन में एक प्राचीन मंदिर स्थित है जिसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। कहा जाता है कि इस मंदिर में तानाशाह जूलियस सीजर और रोमन पूजा करने के लिए आए थे। भगवान हरक्यूलिस से इन सभी लोगों ने ताकत पाने के लिए प्राथना की थी। अब पुरातत्वविद सोच रहे हैं कि उन्होंने इस पौराणिक मंदिर को खोज लिया है। 

प्राचीन दस्तावेजों के मुताबिक, इस मंदिर का निर्माण नौवीं शताब्दी ईसा पूर्व हुआ था। इसको हरक्यूलिस गैडिटेनस का मंदिर कहा जाता है। दक्षिणी स्पेन में सेविले विश्वविद्यालय स्थित है। इस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने एक स्मारकनुमा इमारत के निशान को देखा है। इस निशान को लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग के इस्तेमाल से सैंक्टी पेट्री चैनल में देख गया है। शोधकर्ताओं ने एक संरचना की पहचान की है जिसका आयात 984 फीट लंबा और 492 फीट चौड़ा है। आईए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ा रहस्य..

archaeologist  discover of ancient hercules temple in spain  know the mystery behing it
स्पेन में मिला प्राचीन मंदिर - फोटो : iStock

मंदिर में जलता रहता था दीपक

 इस द्वीप का माप जहां कभी मंदिर स्थित था उसके समान है। बताया जाता है कि हरक्यूलिस गैडिटैनस का मंदिर 'स्तंभों वाला मंदिर' था। इस मंदिर में एक ज्वाला लगातार जलती थी। इस मंदिर के पुजारी इस दीपक को जलाकर रखते थे। मंदिर के स्तंभों पर जो चित्र बनाए गए हैं कांस्य में उकेरे हरक्यूलिस के बारह मजदूरों को दर्शाते हैं।
archaeologist  discover of ancient hercules temple in spain  know the mystery behing it
स्पेन में मिला प्राचीन मंदिर - फोटो : iStock


इससे पहले उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में 2,300 साल पुराना बौद्ध मंदिर मिला है। इस बौद्ध काल के मंदिर को पाकिस्तानी और इतालवी पुरातत्वविदों ने खोजा है। बेशकीमती कलाकृतियां भी खुदाई में पाई गाई हैं। इस मंदिर को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में पाया गया था। बताया गया है कि यह मंदिर पाकिस्तान में बौद्ध काल का सबसे प्राचीन मंदिर है। आए दिन वैज्ञानिक कई रहस्यमयी खोजे करते हैं जिनके पीछे कई कहानियां जुड़ी होती हैं। इससे पहले भी वैज्ञानिकों ने कई मंदिरों और धरोहरों की खोज की है जिससे पूरी दुनिया अंजान थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed