सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे हम और आप देखकर सहम जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अगली बार से जंगल सफारी पर जाने के लिए हजार बार सोचेंगे। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक गैंडा गुस्से में आकर कीपर की कार को बार-बार धकेल कर सफारी पार्क के बाहर फेंक रहा है। इस घटनाक्रम के दौरान कार एकदम चकनाचूर हो गई।
यह घटना उत्तरी जर्मनी के होडनहेगन में सेरेनगेटी पार्क की है। कुसिनी नाम की तीस वर्षीय गैंडे को अपने सिंग से कार को मारते हुए देखा गया। घटना के दौरान कार में एक कर्मचारी भी फंसा हुआ था, इस पूरी घटना को पार्क में घूमने आए शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि हैरानी की बात यह रही की कार के अंदर फंसे शख्स को ज्यादा चोट नहीं आई।
पार्क के मैनेजर फैब्रीजियो सेप ने बताया कि उन्हें समझ में नहीं आया कि गैंडे कुसिनी को इतना गुस्सा क्यों आया था। ये गैंडा सिर्फ 18 महीने से यहां रह रहा है और अब भी अपने आसपास के क्षेत्र को अपनाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि पार्क में घूमने आए लोगों के जाने के बाद ही कुसिनी को केवल सुबह और शाम को पार्क में घूमने की अनुमति दी गई थी। ताकि जनता को कई जोखिम ना उठाना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस एनीमल कीपर पर उसने हमला किया, वो अब ठीक है और जल्द ही काम पर लौटना चाहता है। गैंडों की संख्या ऐतिहासिक रूप से कम होने की वजह से कुसिनी को प्रजनन के उद्देश्य से पार्क में लाया गया था।
जो प्रजातियां विलुप्त होती का रही हैं, कुछ वर्षों से उन जानवरों के संरक्षण के प्रयासों को थोड़ी सफलता मिली है, वहीं गैंडों के सींगों और हाथी दांत के लिए अवैध शिकार जारी है। कई प्रजातियों को अब विलुप्त घोषित किया गया है।