{"_id":"61e555cfe3f22757360af1e8","slug":"amul-advertisement-on-pushpa-movie-amul-created-cutest-cartoon-allu-arjun-film-pushpa-rise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amul Advertisement: अमूल ने 'पुष्पा' की तारीफ में बनाया ये क्यूट कार्टून, अल्लू अर्जुन ने इस खास अंदाज में बोला- थैंक्स","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Amul Advertisement: अमूल ने 'पुष्पा' की तारीफ में बनाया ये क्यूट कार्टून, अल्लू अर्जुन ने इस खास अंदाज में बोला- थैंक्स
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
अमूल ने 'पुष्पा' की तारीफ में बनाया क्यूट कार्टून
- फोटो : instagram/amul-india
Link Copied
Amul Advertisement on Pushpa Movie: डेरी ब्रांड अमूल (Amul) अपने प्रोडक्ट्स के अलावा अनोखे विज्ञापन (Amul Advertisement) के लिए भी मशहूर है। डेरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी अमूल ट्रेंडिंग टॉपिक पर हमेशा एड बनाती है। अब एक बार अमूल ने अपना एक अनोखा विज्ञापन बनाया है जो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) पर है। इस डेरी कंपनी के विज्ञापन में अल्लू अर्जुन आर रश्चिमका मंदाना (Rashmika Mandanna) का सुपरक्यूट कार्टून नजर आ रहा है।
अमूल ने अपने इस विज्ञापन को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट amul_india पर शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा है कि नई एक्शन ड्रामा फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। इस विज्ञापन के कार्टून में फिल्म के सीन की झलक दिखाई गई हैं, जिसमें हीरो को बटर खाते हुए दिखाया गया है। इस विज्ञापन पर अल्लू अर्जुन ने भी कमेंट किया है और उन्होंने अमूल की टीम को धन्यबाद कहा है।
2 of 3
अमूल ने 'पुष्पा' की तारीफ में बनाया क्यूट कार्टून
- फोटो : Instagram/alluarjunonline
अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धन्यबाद कहते हुए लिखा है, ' Allu to Mallu to Amallulru Arjun'। तो वहीं अमेजन प्राइम ने भी इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, this butter is not flower, it is fire। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फिल्म पुष्पा दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई थी। इसके बाद अब इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के हिंदी वर्जन में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने अल्लू अर्जुन को आवाज दी है।
अमूल ने 'पुष्पा' की तारीफ में बनाया क्यूट कार्टून
- फोटो : Instagram/ alluarjunonline
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का डायरेक्टर सुकुमार ने निर्देशन किया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपये ये ज्यादा कमाई कर ली है। इस फिल्म की कहानी एक मजूदर शख्स पर है जिसमें दिखाया है कि एक मजदूर से कैसे चंदन की लकड़ी का माफिया बन जाता है। इस फिल्म में उसकी पूरी कहानी को दिखाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।