फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: यहां मिला 4500 साल पुराना हाइवे, पुरातत्वविदों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 17 Jan 2022 03:31 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Mon, 17 Jan 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
Archaeologists found 4500 years old highway in saudi arabia with 18000 tomb shocking revelation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है जिसका सबूत समय-समय पर देखने को मिलता है। खोजकर्ता भी ऐसी-ऐसी चीजों की खोज में लगे रहते हैं जिन्हें देखने और सुनने के बाद हैरानी होती है। ये तो तय है कि दुनिया भर में अभी भी कई ऐसे रहस्य अनसुलझे हैं जिन्हें सुलझाना बाकी है।अभी हाल ही में पुरातत्वविदों को एक ऐसी चीज के बारे में पता चला है जो काफी हैरान करने वाली  है। ये अनोखी चीज सऊदी अरब में मिली है। यहां के पुरातत्वविदों को लगभग 4500 साल पुराने एक हाईवे के बारे में पता चला है। इस तरह के हाईवे का मिलना इस बात का संकेत है कि इतने साल पहले भी लोगों को सड़कों के निर्माण का ज्ञान था। इतना ही नहीं हाईवे के दोनों तरफ मकबरे भी मिले जो हजारों की संख्या में हैं। आइए जानते हैं इस हाईवे के बारे में विस्तार से.....

Archaeologists found 4500 years old highway in saudi arabia with 18000 tomb shocking revelation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खोजकर्ता पिछले एक साल से हेलीकाप्टर से हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे। इस दल को ऑथर मैथ्यू डैल्टन लीड कर रहे थे। तभी उन्हें एक चौंकाने वाले रास्ते का पता चला। ये रास्ते 1,60,000 किलोमीटर तक फैले हुए हैं। जब इन रास्तों की जांच पड़ताल की गई तो बेहद ही हैरान करने वाली जानकारी सामने निकल कर आई। खोजकर्ताओं ने इस रास्ते की सैटेलाइट से खींची तस्वीरों की भी जांच की और एक रिपोर्ट बनाई। इस रिपोर्ट को होलोसीन जर्नल रिसर्च में प्रकाशित भी किया गया है। 

Archaeologists found 4500 years old highway in saudi arabia with 18000 tomb shocking revelation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
18 हजार मकबरे मिले 
 

रिपोर्ट में यह बताया गया है कि जो हजारों साल पुराने रास्ते मिले हैं, उनके आस -पास करीब 18 हजार मकबरे भी मिले हैं। शोधकर्ता मेलिसा केनेडी के अनुसार, ये मकबरे 4500 साल पुराने हैं। तस्वीरों में देखने पर ऐसा लगता है जैसे इन मकबरों में एक-एक इंसान को दफनाया गया होगा या फिर एक साथ कई लोगों को दफनाया गया होगा। सबसे हैरानी की बात ये है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी ये मकबरे सही-सलामत थे। अब शोधकर्ता 18 हजार मकबरों में से 80 मकबरों की खुदाई करके उनके बारे में जानकरी जुटाने की कोशिश में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Archaeologists found 4500 years old highway in saudi arabia with 18000 tomb shocking revelation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मकबरे इन रास्तों के किनारे क्यों बनाए गए 
 

शोधकर्ताओं को सबसे बड़ी हैरानी इस बात से हुई कि आखिर ये मकबरे इन रास्तों के किनारे क्यों बनाए गए होंगे। शोधकर्ता अपने-अपने तर्क से इसका अंदाजा लगा रहे हैं। कुछ का लोगों का मानना है कि यहां हाईवे बनने से पहले यहां लोगों को दफनाया जाता होगा।    

विज्ञापन
Archaeologists found 4500 years old highway in saudi arabia with 18000 tomb shocking revelation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वहीं एक यह भी तर्क दिया जा रहा है कि लोग जमीनों पर अपना हक जताने के लिए मकबरे बनवाते होंगे। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि लोग अपने मृत परिवार के लोगों को आते जाते देख सकें इसीलिए इन लोगों को सड़क के किनारे दफनाया जाता होगा। जानकार बताते हैं कि ये हाईवे यमन तक गए होंगे, क्योंकि इस तरह की कब्रें उत्तरी सीरिया और यमन में भी मिली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed