फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amidst heavy crowd in the bus woman conductor climbed on the seat and issued tickets video goes viral

Viral Video: बस में भारी भीड़ के बीच महिला कंडक्टर ने सीट पर चढ़कर काटे टिकट, लोग बोले- सवारियों की खैर नहीं

Thu, 27 Mar 2025 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

Lady Conductor: इसी कड़ी में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला कंडक्टर बस की सीट के ऊपर चढ़कर बिना रुके टिकट काट रही है। यह वीडियो हर किसी को हैरान तो जरूर कर रहा है, लेकिन साथ ही इस महिला की भी खूब तारीफ कर रहा है और उसके हौसले की तारीफ भी कर रहा है।

विज्ञापन
Amidst heavy crowd in the bus woman conductor climbed on the seat and issued tickets video goes viral
महिला कंडक्टर ने सीट पर चढ़कर काटे टिकट - फोटो : इंस्टाग्राम @the_wolf_snow_2021

विस्तार

सोशल मीडिया पर कई बार हमारे सामने ऐसे वीडियोज आ जाते हैं, जिसे देख हमें हैरानी के साथ-साथ खुशी भी होती है और हम उस वीडियो की तारीफ किए बगैर नहीं थकते हैं। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर बस में एक महिला कंडक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें हर कोई उसके जज्बे को सलाम कर रहा है। बस यात्रा जितनी सुविधाजनक होती है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी। जब बस यात्रियों से खचाखच भर जाती है, तो सफर का असली संघर्ष न केवल यात्रियों के लिए बल्कि कंडक्टर के लिए भी बढ़ जाता है। इसी कड़ी में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला कंडक्टर बस की सीट के ऊपर चढ़कर बिना रुके टिकट काट रही है। यह वीडियो हर किसी को हैरान तो जरूर कर रहा है, लेकिन साथ ही इस महिला की भी खूब तारीफ कर रहा है और उसके हौसले की तारीफ भी कर रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बस इतनी भरी हुई है कि टिकट काटना लगभग असंभव लग रहा है, लेकिन यह महिला कंडक्टर यात्रियों तक पहुंचने के लिए सीट के ऊपर चढ़ गईं और पूरी मुस्तैदी से टिकट काटने लगीं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "भीड़ से घबराना नहीं, कर्तव्य निभाना सीखो। यह बहादुर महिला कंडक्टर बिना रुके अपनी ड्यूटी कर रही हैं, वाकई काबिल-ए-तारीफ।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🐾Snow🐾 Jacky🐾Ruhi💔🐾Tara🐾 (@the_wolf_snow_2021)


विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जमकर दी ऐसी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोग जमकर प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने लिखा, "जयपुर से टोंक जाने वाली इस बस की कंडक्टर मैडम को सलाम।" वहीं, किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अगर कोई टिकट नहीं लेता तो यह कंडक्टर मार भी सकती हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?" तो किसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "बहादुर महिला, लेकिन कमजोर सरकार।"

विज्ञापन

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई हैं ये वीडियो
बता दें कि इस वीडियो को अब लाखों में व्यूज मिल चुके हैं और 22 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि ऐसी वीडियोज महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं और लोगों को इनसे सीखना चाहिए कि भले ही परिस्थिति चाहे कोई भी हो, हमें बिल्कुल भी हार नहीं माननी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed