अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है जिसमें एलयिंस (Aliens) भी शामिल हैं। इसके लिए नासा ने हाल ही में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया जो ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा उठाएगा। नासा एलियंस के रहस्यों को जानने की सालों से कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब इस बीच अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी ने एक बड़ा फैसला लिया है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एलियंस के रहस्यों को जानने के लिए अब पुजारियों की भर्ती करने जा रही है। एलियंस से संपर्क करने में नासा अब पुजारियों की मदद लेगा। मानवता को एलियंस से संपर्क करने में पुजारी मदद करेंगे। दुनियाभर में एलियंस को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई बार लोगों ने एलियंस और UFO को देखने का दावा किया है। लेकिन क्या ब्रह्मांड में सच में एलियंस हैं इसका किसी के पास सबूत नहीं है। इसलिए एलियंस के अस्तित्व को लेकर अभी भी रहस्य बरकरार है।
2 of 5
पुजारियों की भर्ती क्यों कर रहा है नासा
- फोटो : iStock
वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्मांड में एलिसंय जरूर हैं। इसलिए वह इस मामले को गंभीरता से लेते हैं और नासा भी एलियंस के रहस्यों को जानने के लिए गंभीर है। नासा के बड़े वैज्ञानिक एलियंस और UFO के रहस्यों को जानने में लगे हुए हैं। अब पुजारी यानी धर्मशास्त्री इन रहस्यों को जानने में वैज्ञानिकों की मदद करेंगे।
3 of 5
पुजारियों की भर्ती क्यों कर रहा है नासा
- फोटो : iStock
अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि क्या इन पुजारियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, तो बिल्कुल ऐसा नहीं है। एलियंस के रहस्यों को जानने के लिए नासा 24 पुजारियों की मदद लेगा। अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी यह जानना चाहती है कि दूसरे ग्रह पर जीवन मिलने के बाद अलग-अलग धर्मों के लोगों की प्रतिक्रिया क्या होगी?
4 of 5
पुजारियों की भर्ती क्यों कर रहा है नासा
- फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलियन हंटिंग मिशन में 24 धर्मशास्त्री शामिल होंगे। ब्रिटेन के मशहूर पादरी डॉक्टर एंड्र्यू डेविसन इस मिशन का हिस्सा हैं। दूसरे ग्रह पर जीवन की खोज भगवान और जीवन की उत्पत्ति को लेकर लोगों की सोच को कैसे प्रभावित करेगी? इस सवाल का जवाब नासा जानने की कोशिश कर रहा है।
5 of 5
पुजारियों की भर्ती क्यों कर रहा है नासा
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन क्यों नहीं हो सकता है। इसलिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एलियंस की तलाश और उनसे संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि इस काम में नासा को कितनी कामयाबी मिल पाती है।