फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: पुजारियों की भर्ती क्यों कर रहा है नासा, एलियंस से जुड़ा है रहस्य, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 28 Dec 2021 01:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
american space agency nasa hires priest to prepare humans to contact with aliens after discovered mystery of aliens
पुजारियों की भर्ती क्यों कर रहा है नासा - फोटो : iStock

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है जिसमें एलयिंस (Aliens) भी शामिल हैं। इसके लिए नासा ने हाल ही में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया जो ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा उठाएगा। नासा एलियंस के रहस्यों को जानने की सालों से कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब इस बीच अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी ने एक बड़ा फैसला लिया है। 



अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एलियंस के रहस्यों को जानने के लिए अब पुजारियों की भर्ती करने जा रही है। एलियंस से संपर्क करने में नासा अब पुजारियों की मदद लेगा। मानवता को एलियंस से संपर्क करने में पुजारी मदद करेंगे। दुनियाभर में एलियंस को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई बार लोगों ने एलियंस और UFO को देखने का दावा किया है। लेकिन क्या ब्रह्मांड में सच में एलियंस हैं इसका किसी के पास सबूत नहीं है। इसलिए एलियंस के अस्तित्व को लेकर अभी भी रहस्य बरकरार है।         

american space agency nasa hires priest to prepare humans to contact with aliens after discovered mystery of aliens
पुजारियों की भर्ती क्यों कर रहा है नासा - फोटो : iStock

वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्मांड में एलिसंय जरूर हैं। इसलिए वह इस मामले को गंभीरता से लेते हैं और नासा भी एलियंस के रहस्यों को जानने के लिए गंभीर है। नासा के बड़े वैज्ञानिक एलियंस और UFO के रहस्यों को जानने में लगे हुए हैं। अब पुजारी यानी धर्मशास्त्री इन रहस्यों को जानने में वैज्ञानिकों की मदद करेंगे।  

american space agency nasa hires priest to prepare humans to contact with aliens after discovered mystery of aliens
पुजारियों की भर्ती क्यों कर रहा है नासा - फोटो : iStock


अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि क्या इन पुजारियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, तो बिल्कुल ऐसा नहीं है। एलियंस के रहस्यों को जानने के लिए नासा 24 पुजारियों की मदद लेगा। अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी यह जानना चाहती है कि दूसरे ग्रह पर जीवन मिलने के बाद अलग-अलग धर्मों के लोगों की प्रतिक्रिया क्या होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
american space agency nasa hires priest to prepare humans to contact with aliens after discovered mystery of aliens
पुजारियों की भर्ती क्यों कर रहा है नासा - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलियन हंटिंग मिशन में 24 धर्मशास्त्री शामिल होंगे। ब्रिटेन के मशहूर पादरी डॉक्टर एंड्र्यू डेविसन इस मिशन का हिस्सा हैं। दूसरे ग्रह पर जीवन की खोज भगवान और जीवन की उत्पत्ति को लेकर लोगों की सोच को कैसे प्रभावित करेगी? इस सवाल का जवाब नासा जानने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
american space agency nasa hires priest to prepare humans to contact with aliens after discovered mystery of aliens
पुजारियों की भर्ती क्यों कर रहा है नासा - फोटो : iStock


वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन क्यों नहीं हो सकता है। इसलिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एलियंस की तलाश और उनसे संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि इस काम में नासा को कितनी कामयाबी मिल पाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed