हर इंसान का जीवन जीने का अपना-अपना तरीका होता है। कुछ लोगों को कई तरह की सुख-सुविधाओं का शौक होता है, तो वहीं कुछ लोग बहुत सीमित चीजों में ही अपनी जिंदगी गुजार लेते हैं। आसान शब्दों में कहें, तो इंसान ने अपने जिंदगी को जीने के लिए एक पैमाने तय कर रखे हैं। भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण लोग शांति औक सुकून की तलाश कर रहे हैं। कुछ इसी तरह अमेरिका के रहने वाले टिम डेविडसन ने शाति की तलाश में घर छोड़ दिया और आगे की जिंदगी जीने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए।
2 of 6
टिफनी वैन
- फोटो : Instagram/tiffany_the_tiny_home
दरअसल, टिम डेविडसन ने पहले एक टिफनी वैन (पहियों पर बना घर) खरीदा और बाद में इस वैन को पार्क करने के लिए फ्लोरिडा में 1.5 एकड़ यानी 65 हजार 340 वर्ग फीट में फैला एक आईलैंड ही खरीद लिया। इसके लिए टिम डेविडसन को 2 लाख डॉलर यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से 1 करोड़ 46 लाख रुपए चुकाने पड़े थे। इतनी बड़ी रकम टिम डेविडसन ने केवल शांति और सुकून की तलाश में खर्च कर दिए।
3 of 6
टिफनी वैन
- फोटो : Instagram/tiffany_the_tiny_home
टिम डेविडसन ने रहने के लिए जो टिफनी वैन खरीदा है, उसमें 270 वर्ग फीट की जगह है। इतने में ही उन्होंने लिविंग स्पेस, वर्क स्पेस और किचन बना रखा है। वैन पर बने इस घर को खरीदने के बाद डेविडसन एक ऐसी जगह की तलाश में निकले जहां वो अपने इस छोटे से आशियाने को लेकर जा सकें। डेविडसन का मानना है कि वो मिनिमलिस्ट हैं यानी वो कम चीजों में जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं।
4 of 6
टिफनी वैन
- फोटो : Instagram/tiffany_the_tiny_home
टिम डेविडसन की इस चाहत को पूरा करने में उनकी पत्नी सैम ने भी काफी मदद की। उनका यह छोटा सा घर इतना सुरक्षित है कि उन्होंने पूरा लॉकडाउन ही इसमें ही बिता दिया। साथ ही पहियों पर बने इस घर को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसके बाद आइलैंड पर शिफ्ट होने के बाद टिम को ये ख्याल आया कि तूफान से बचने के लिए भी तैयार रहना होगा।
5 of 6
आइलैंड पर घर और टिफनी वैन
- फोटो : Instagram/tiffany_the_tiny_home
तूफान को ध्यान में रख टिम डेविडसन ने आइलैंड पर 320 वर्ग फीट में एक और घर बना लिया है। इस घर की सबसे खास बात ये है कि यह ऑक्टागन शेप में बना हुआ है। इस वजह से इस पर तूफान की हवाओं का असर कम होता है। इस घर को वो कम पैसे में सफर करने वालों को रहने के लिए देते हैं। बता दें कि टिम डेविडसन के घरों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।