Alien News: एलियंस और यूएफओ को लेकर दुनिया में बहस तेज हो गई है। एलियंस और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। दुनिया में कई बार लोग एलियन और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं? क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
सालों से अमेरिका पर एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। इंटरनेट पर कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें एलियंस या यूएफओ देखने के दावे किए जाते हैं। कई बार इन वीडियो को एडिट किया हुआ बताया जाता है। अब अमेरिकी रक्षा विभाग ने आसमान में नजर आने वाले यूएफओ के रहस्य से पर्दा उठाया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने बीते कुछ सालों में सैकड़ों यूएफओ वीडियो और फोटो की जांच कर रही हैं। आइए जानते हैं कि इस जांच में क्या खुलासा हुआ है?
2 of 6
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य
- फोटो : iStock
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एजेंसियों के मुताबिक, यूएफओ (UFO) या एलियंस (Aliens) नहीं हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यूएफओ केवल सिर्फ विदेशी सर्विलांस ऑपरेशन या हवा में तैरने वाली चीजे हैं। अमेरिकी सरकार अब यूएफओ को यूएपी कहती है।
3 of 6
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य
- फोटो : iStock
अमेरिका अधिकारियों का कहना है कि कई यूएपी घटनाओं की पहचान आधिकारिक तौर पर सामान्य चीनी सर्विलांस ड्रोन के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि चीन ने पहले अमेरिकी एडवांस फाइटर प्लेन की योजना चुरा लिया था और अब वह अमेरिकी पायलटों को कैसे ट्रेनिंग दी जाती है यह जानना चाहता है।
Amoeba: दुनिया में कहर बरपा सकता है ये जीव! खा जाता है इंसान का दिमाग, 97 फीसदी पीड़ितों की हो जाती है मौत
4 of 6
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य
- फोटो : Pixabay
अधिकारियों की तरफ से यह भी बताया गया है कि सेना के विमानों ने यूएपी को फिजिक्स के नियमों के विपरीत तरीके से चलते हुए देखा था। उनका कहना है कि यह नजर का धोखा या ऑप्टिकल इल्यूजन हो सकता है। अमेरिकी नौसेना के एक विमान द्वारा रिकॉर्ड किया GOFAST नाम का एक वीडियो भी शामिल है। यह वीडियो साल 2018 में लीक हो गया था।
5 of 6
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य
- फोटो : iStock
अधिकारियों ने कहा कि GOFAST वीडियो को इस तरह रिकॉर्ड किया गया था कि उससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। उनका कहना है कि उस वस्तु की स्पीड 48 किमी/घंटे से अधिक नहीं थी। अमेरिकी रक्षा विभाग की खुफिया एजेंसियों ने इस नई रिपोर्ट में कई घटनाओं के बारे में बताया है। इसमें 2004 से लेकर 2021 के बीच अमेरिकी सरकार द्वारा रिपोर्ट की गई 144 यूएपी की घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई है।