{"_id":"5a55fc084f1c1bbf2d8b5be4","slug":"shocking-creature-found-in-taiwan-called-hell-fish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है 'नर्क की मछली', सांप समझने की भूल कर बैठते हैं लोग","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
ये है 'नर्क की मछली', सांप समझने की भूल कर बैठते हैं लोग
बिजार डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
the hell fish
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने शायद ही इससे पहले कभी ऐसा जीव देखा होगा। दरअसल, यह एक दुर्लभ प्रजाति का जीव बताया जा रहा है। इसे ताइवान के फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने खोजा है।
viper shark
एलियन जैसे दिखने वाले इस जीव की गर्दन सांप की तरह है। इस वजह से शुरुआत में रिसर्च टीम भी इसे देखकर सांप समझने की गलती कर बैठा। पर जल्द ही इसकी सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया। आइए जानते हैं क्या है इसकी असलियत...
viper shark
दरअसल, इस जीव का नाम 'वाइपर शार्क' बताया जा रहा है। वाइपर शार्क इतनी रेयर होती है कि इसे आखिरी बार 1986 में पकड़ा गया था। इस शार्क के कई नुकीले दांत होते हैं। इन्हीं की मदद से यह शिकार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
viper shark
तस्वीर में आपको इसका खतरनाक मुंह नजर आ रहा है, जिसमें अलग से इसका जबड़ा बाहर की ओर निकला नजर आ रहा होगा। बता दें ऐसा जबड़ा आपको और किसी मछली में नहीं देखने को मिलेगा। इस डरावनी शार्क की सबसे बड़ी खासियत यही है।
विज्ञापन
viper shark
दरअसल, ये मछली अपने जबड़े को शिकार पकड़ने के लिए आगे बढ़ा सकती है। इसके दांत सुई से भी ज्यादा नुकिले हैं। बताया जा रहा है कि ये अपने शरीर से कई गुना ज्यादा बड़ी मछली का भी शिकार कर लेती है।