जिनके पास पालतू जानवर हैं, वो इस बात से परिचित होंगे कि जानवरों को नहलाना कितना मुश्किल होता है। पर अब नई तकनीक से कम से कम कुत्तों के नहाने के समस्या खत्म हो सकती है।
डॉग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
आपने कपड़े धाने के लिए तो वॉशिंग मशीन तो आपके पास भी होगी। लेकिन अब कुत्तों को नहलाने के लिए भी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आ गई है।
डॉग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
इस मशीन को थाईलैंड के कुछ छात्रों और उनके टीचर ने मिलकर बनाया है। इस मशीन को पीवीसी पाइप्स , मोटोराज्ड ब्रश, सोप इंजेक्टर से बनाया गया।
डॉग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
इस मशीन में पानी की सप्लाई ऑन कर देने से पानी भी खुद ही आता है और कुत्ते को मशीन में डालकर उसे नहलाया जा सकता है। ये ब्रश बड़े मुलायम है और खुद ही कुत्ते के शरीर पर घूमकर उसपर चिपकी गंदगी को साफ करेंगे।
डॉग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
नहलाने वाला शख्स कुत्ते को मशीन में डालकर भी अपने हाथों से नहलाना जारी रख सकती है।