{"_id":"5b76509742c79259463fb958","slug":"a-plant-growing-on-the-body-of-a-rat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदा चूहे के शरीर पर उग आया पौधा, ये वीडियो देखकर कहीं आपकी आंखें न चौंधिया जाएं","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
जिंदा चूहे के शरीर पर उग आया पौधा, ये वीडियो देखकर कहीं आपकी आंखें न चौंधिया जाएं
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
mouse
एक विचित्र चूहा जिसके शरीर पर पौधा उग आया है उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने आज से पहले ऐसा कोई करिश्मा देखा होगा। जी हां, दातार सिंह नामक शख्स ने इस चूहे का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वायरल होने लगा। आप भी सोच में पड़ गए न कि जो पौधा जमीन पर मिट्टी में उगना चाहिए वह चूहे की पीठ पर कैसे उग गया..?
Trending Videos
mouse
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये चूहा ठीक से चल पाने में भी असमर्थ है। ये पौधा चूहे की गर्दन से होते हुए मिट्टी में लगा हुआ है। मध्यप्रदेश के बड़नगर इलाके के एक कॉलेज में बायोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ए. सिद्दीकी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह किसी करिश्मे से कम नहीं है।
mouse
लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या किसी इंसान या जंतु के शरीर पर पेड़ या पौधा उग सकता है? निश्चित तौर पर यह सवाल सुनने में किसी को भी अजीब लग सकता है। आप शायद यही कहें कि ये तो मुमकिन नहीं लेकिन ‘द सन’ की रिपोर्ट की मानें तो मध्य प्रदेश में एक जिंदा चूहे के शरीर पर पौधा उग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mouse
पूरे मध्यप्रदेश में अब इस चूहे की चर्चा की जा रही है। यहां रतलाम के नायन गांव में ये चूहा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहां के रहने वाले एक किसान दातार सिंह ने कुछ दिनों पहले सोयाबिन की खेती के लिए अपने खेत में इसके बीज डाले थे। बीते 7 अगस्त को वो फिर अपनी खेतों में कीटनाशक डालने जब पहुंचे तो इस चूहे को देखकर वो हैरान रह गए। उनकी नजरो के सामने एक जिंदा चूहा था जिसके शरीर पर सोयाबिन का पौधा उग आया था।
विज्ञापन
rat
ये चूहा ठीक से चल तक नहीं पा रहा था। पौधा चूहे के गर्दन से होते हुए मिट्टी में लगा हुआ था और चूहा उसके बीच में जकड़ा हुआ था। दातार सिंह ने इस चूहे का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह पौधा चूहे के गर्दन के पास विकसित हो गया और उसका ब्रेन डैमेज भी नहीं हुआ। विशेषज्ञों की मानें तो बुआई के वक्त यह चूहा शायद खेत में घायल हो गया था और उसके घाव में सोयाबिन दब गया होगा।
देखें वीडियो...
देखें वीडियो...