{"_id":"5a56ee644f1c1bfd188b464d","slug":"a-deep-sea-creatures-in-sea-called-vampire-squid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असल जिंदगी में खून नहीं पीता ये वैम्पायर, इसकी उम्र का रहस्य आज तक कायम","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
असल जिंदगी में खून नहीं पीता ये वैम्पायर, इसकी उम्र का रहस्य आज तक कायम
बिजार डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Real Life Magical Creatures
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैम्पायर खून पीता है, लेकिन एक ऐसा वैम्पायर रहता है, जो खून नहीं पीता है। इसका नाम 'वैम्पायर स्क्विड' है। यह देखने में मखमली लाल रंग का है।
Real Life Magical Creatures
यह न तो स्क्विड होता है और न ही ऑक्टोपस। इसके पीठे पर एक कैप होती है, जिसमें आठ भुजाएं होती हैं। इन्हीं भुजाओं से यह अपना शिकार पकड़ता है। इसकी लाल या नीली आंखें एक इंच (2.5 सेमी) व्यास के करीब होती हैं। इसका जबड़ा बहुत शक्तिशाली होता है।
Real Life Magical Creatures
अपनी भुजाओं के कारण यह समुद्र में बहुत तेजी से तैरता है। इसके शरीर में प्रकाश-उत्पादन करने वाले अंग होते हैं, जिन्हें 'फोटोफोर्स' कहा जाता है। इससे शिकार को आकर्षित करने के उद्देश्य से कई मिनट तक चमक पैदा करने में सक्षम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Real Life Magical Creatures
फोटोफोर्स जब ऑफ होता है, तब यह डार्क वाटर में पूरी तरह से अदृश्य हो जाता है। जब इसे खतरा महसूस होता है, तो यह अपनी भुजाओं को उलटा कर लेता है, जिससे इसके त्वचा से उसका संपूर्ण शरीर ढंक जाता है।
विज्ञापन
Real Life Magical Creatures
यह अपने शरीर से एक प्रकार की स्याही भी छोड़ता है, जो उसे शिकारियों की नजर से बचाता है। इसकी उम्र कितनी होती है, इसका अब तक पता नहीं चल सका है।