फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: सालों पहले धरती पर आ चुके हैं एलियंस, यहां पर जमा रखा है डेरा, खुलासे से दुनिया हैरान

Sat, 15 Jan 2022 08:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Aliens ufo researcher reveals alien civilisations live in antarctica world shocked
सालों पहले धरती पर आ चुके हैं एलियंस - फोटो : iStock

एलियंस (Aliens) के अस्तित्व को लेकर दुनिया में कई कई दावें जाते हैं। एलियंस को लेकर वैज्ञानिकों के मत भी एक नहीं हैं। एलियंस  (Aliens) और यूएफओ (UFO) को लेकर समय-समय पर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। अब एक बार फिर दावा किया गया है कि सालों पहले ही एलियंस धरती पर आ चुके हैं और वह यहीं रह रहे हैं। अब इंसान को उनको खोजने के लिए दूसरे ग्रह पर जाने की जरूरत नहीं है। 



अभी तक एलियंस के बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अब इस बीच एक UFO शोधकर्ता ने दावा किया है कि एलियंस धरती पर आ गए हैं। शोधकर्ता ने इसका वीडियो भी जारी किया है और अपने दावे को सही बताने की कोशिश की है। ताइवान के शोधकर्ता स्कॉट सी वारिंग ने गूगल मैप के माध्यम से धरती पर एलियंस होने के सबूत दिखाए हैं। उन्होंने इसका वीडियो यूट्यूब चैनल यूएफओ साइटिंग्स डेली पर शेयर किया है। उनका कहना है कि इस तथ्य को छिपाकर रखा गया है। 
 

Aliens ufo researcher reveals alien civilisations live in antarctica world shocked
सालों पहले धरती पर आ चुके हैं एलियंस - फोटो : iStock

उनका कहना है कि गूगल मैप में कुछ नया नजर आया। इसके बाद जब मैप को वह पीछे ले गए, तो उन्होंने अंटार्कटिका में बर्फ पर बड़ी बड़ी लकीरें देखीं। उन्होंने बताया कि यह लकीरें दशकों पुरानी हो सकती हैं। उनका कहना है कि वहां खुदाई की गई है। गाड़ियां और ट्रैक्टर्स नजर आ रहे हैं जिनसे बड़ी खुदाई की गई है। 

Aliens ufo researcher reveals alien civilisations live in antarctica world shocked
सालों पहले धरती पर आ चुके हैं एलियंस - फोटो : iStock

UFO शोधकर्ता ने कहा कि एक एयरपोर्ट का ढ़ांचा भी दिख रहा है। देखने से लगता है कि वैज्ञानिक और सेना टीले की खुदाई करने के लिए इकट्ठा हुए हों। वह मानते हैं कि अंटार्कटिका में बर्फ में एक पुरानी विदेशी संरचना दिखाई दी है। UFO और एलियन की खोज के दौरान एक खास चीज देखी। स्कॉट ने बर्फ और टीले में एक स्ट्रक्चर देखा जो प्रभु जीसस क्राइस्ट ( Jesus Christ) की छवि थी। 

यहां देखें वीडियो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed