फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: चीन पर हमला करने वाले हैं एलियंस! आसमान में दिखा खौफनाक नजारा, दहशत में ड्रैगन

Thu, 09 Dec 2021 08:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
aliens ready to attack on china aliens army showing power video goes viral
चीन पर हमला करने वाले हैं एलियंस! - फोटो : iStock

दुनिया में एलियन की बात की जाती है, लेकिन इनके अस्तित्व का अभी तक कोई सबूत नहीं है। कई बार लोगों ने आसमान में UFO देखने का दावा किया है। कई अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने एलियंस से जुड़ी जानकारी को छिपाया है। अब एक बार फिर एलियंस को देखने का दावा किया गया है। इस बार यह दावा चीन के एक पायलट और उसके सहयोगी ने किया है। 



चीन के एयरफोर्स एक्सपर्ट ने दावा किया है कि  उसने 24 नवंबर को एलियंस देखा था। एक्सपर्ट का कहना है कि जब वह ताइवान और हाॅग-काॅग के बीच उड़ान भर रहा था उस दौरान उसने आसमान में एलियंस की सेना (Fleet Of UFO Spotted) को देखा था। पायलट और उसके सहयोगी ने एलियंस की सेना को कैमरे में कैद भी किया है। दोनों ने इसके सबूत के लिए वीडियो बनाया है। कॉकपिट के अंदर से बनाई गए वीडियो में 12 चमकीली चीजें दिखाई दी रही हैं जिन्हें UFO बताया जा रहा है। 

aliens ready to attack on china aliens army showing power video goes viral
चीन पर हमला करने वाले हैं एलियंस! - फोटो : Youtube: UFO Sightings Daily

चीन के एयरफोर्स एक्सपर्ट ने जो वीडियो जारी किया है उसमें पहले 9 यूएफओ नजर आते हैं। वीडियो के बीच में 12 और फिर 9 यूएफओ दिखाई देते हैं। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि एलियंस शक्ति प्रदर्शन कर रहे हों। 

aliens ready to attack on china aliens army showing power video goes viral
चीन पर हमला करने वाले हैं एलियंस! - फोटो : Youtube: UFO Sightings Daily


पायलट ने जब वीडियो बनाया तो वह कह रह रहा है कि यह ना जाने क्या चीज है। इस रहस्य्मयी स्पेसक्राफ्ट में लाइट्स जलती और बुझती दिखाई दे रही है। पायलट का कहना है कि यह वैसा लग रहा था कि जैसे कोई सेना अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aliens ready to attack on china aliens army showing power video goes viral
चीन पर हमला करने वाले हैं एलियंस! - फोटो : Youtube: UFO Sightings Daily


यूट्यूब पर UFO के इस वीडियो को UFO Sightings Daily नाम के अकाउंट शेयर किया गया है। लिखा गया है कि हांगकांग, चीन के ऊपर यूएफओ की फ्लीट। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि एलियंस चीन पर हमले की तैयारी में हैं।

यहां देखें वीडियो... 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed