ट्रेंडिंग: एलियंस को लेकर हर दिन हैरान करने वाली खबरें आती हैं। दुनिया में अक्सर इस परग्रही जीव को लेकर तमाम तरह के दावे किए जाते हैं। लोग दावा करते हैं कि उन्होंने धरती पर यूएफओ देखा है। कहा जाता है कि धरती पर बार-बार यूएफओ आते हैं। ब्रिटने में ढाई साल के अंदर करीब 1000 यूएफओ देख जाने का दावा करिया गया है। कई लोग एलियंस से मिलने और उनके द्वारा अपहरण किए जाने का भी हैरान करने वाला दावा करते हैं। अब इस बीच एक महिला ने हैरान करने वाला दावा किया है।
ट्रेंडिंग: घर में एलियन ने मचाया कोहराम, ऊपर उड़ रहा था यूएफओ, महिला ने बताई डराने वाली कहानी
एशले ने एक पॉडकास्ट से बातचीत में कहा कि कई बार उन्हें अपने बेडरूम में एक भयावह काली आकृति खड़ी दिखाई देती थी। उन्होंने बताया कि वह लगभग हर रात देखती थी। कभी-कभी लगता था कि यह उनके दिमाग में है, कभी-कभी सोचती थीं कि यह असली है, लेकिन जब घर के दूसरे लोगों को भी यह दिखाई देने लगा, तो उन्हें यकीन हुआ।
एशले बेक ने बताया कि एक दिन शाम को जब उनकी बचपन की दोस्त लिंडसे स्विमिंग के लिए आई थी, तब उन्होंने बैकयार्ड में कई अजीब गेंदों को मडराते देखा। एशले कहती हैं कि हे भगवान, बाहर एलियंस हैं। वह और उनकी दोस्त बाहर एलियंस हैं कहते घर में भाग जाती हैं।
उन्होंने बताया कि यह सुनकर उनकी मां को लगा कि वह बेवकूफों वाली बात कर रही हैं, लेकिन उनकी दोस्त और वह सदमे आ गईं। इसके बाद उनकी मां ने जांच करने का फैसला किया। उनकी मां बंदूक लेकर बाहर गईं, तो उन्हें मेन रोड पर लाल बत्ती नजर आई, जो शायद जमीन से करीब डेढ़ मंजिल ऊपर थी और करीब 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रही थी। उन्होंने बताया कि यह कोई एलियन यान था जिसमें लाल बत्ती लगी थी।
अजब-गजब: चीन का सबसे अनोखा शहर, जहां बिल्डिंग के अंदर से गुजरती है ट्रेन, पांचवे फ्लोर पर है पेट्रोल पंप
एशले की मां ने कहा कि अंदर से कैमरा ले आओ, लेकिन उन्हें अंधेरे में तेजी से चल रही चीज पर फोकस करने में समस्या हुई। एशले ने कहा कि तस्वीर काली आ रही थी। उन्होंने बताया यूएफओ की कुछ मिनट तक तलाश करने के बाद हम घर में आने लगे, तो आकाश में एक चमकती रोशनी दिखाई दी।
अजब गजब: मृत व्यक्ति की अलमारी में मिला 285 साल पुराना नींबू, लाखों रुपये में हुआ नीलाम