Alien News: मेक्सिको की संसद में कुछ दिनों पहले दो एलियंस के शव का प्रदर्शन किया गया था। इन शवों को लेकर दावा किया गया था कि दोनों एलियंस के शव 1000 साल से अधिक पुराने हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब वैज्ञानिकों ने एलियंस की कथित लाश को दुनिया के सामने लाया। डॉक्टरों ने मेक्सिकों में मिले दोनों एलियन ममी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि इन दोनों एलियन में एक का शरीर पहले जीवित था। उसके सभी अंग जैविक थे और सही से काम कर रहे थे। इसके साथ ही शरीर में गर्भ विकसित होने के सबूत नजर आ रहे हैं।
Alien News: जिंदा थे मेक्सिको में मिले एलियन! सीटी स्कैन से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, हैरत में वैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेक्सिकन नेवी ऑफिस के सेक्रेटरी और हेल्थ साइंसेज रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक जोश जाल्श बेनिट्ज का कहना है कि इन ममी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इनकी उत्पत्ति का पता लगाने के लिए इनकी जांच की गई। बीते हफ्ते मेक्सिकन पत्रकार जैमी मॉसन ने मेक्सिको कांग्रेस के सामने इन शवों को प्रदर्शित किया था।
वैज्ञानिकों की जांच में दावा किया है कि यह शव इंसानों द्वारा बनाए अप्राकृतिक या कृत्रिम ढांचे नहीं हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक समय इनमें से एक एलियन ममी जिंदा था और अंदर से उसका शरीर बिल्कुल ठीक था। उसके सभी जैविक अंग सही से काम कर रहे थे। इसके साथ गर्भ विकसित होने के सबूत भी पाए गए हैं।
जांच के दौरान एक एलियन ममी के पेट में बड़े आकार का लंप पाया गया है। डॉक्टर का मानना है कि गर्भ विकसित हो रहा था। या संभावना है कि यह एक अंडा था। इसके बाद इन एलियन ममी का डीएनए टेस्ट भी किया गया। 10 लाख प्रजातियों से तुलना करने के बाद साफ हो गया कि इंसान की जानकारी में मौजूद किसी भी प्रजाति से यह नहीं मिलते हैं और न ही ये क्रॉस ब्रीड हैं।
Time Travel: टाइम ट्रैवेलर का हैरान करने वाला दावा, '2027 में फंसा हूं, दुनिया में बचा आखिरी इंसान हूं'
पत्रकार जैमी मॉसन ने बीते हफ्ते मेक्सिको की संसद में दो एलियन ममी दिखाई थी। जैमी मॉसन खुद को एलियन और यूएफओ का एक्सपर्ट बताते हैं। सरकार के बड़े अधिकारी और कांग्रेस के लोग इसे देखने के लिए संसद पहुंचे थे। जैमी मॉसन ने दावा किया कि यह दोनों एलियन ममी दूसरी दुनिया से आए हैं। पेरू के पास साल 2017 में यह दोनों ममी मिले थे।
Moon: चांद से मिट्टी लेकर आया था अमेरिका, धरती पर कंटेनर खुलते ही उड़े वैज्ञानिकों के होश, जानिए ऐसा क्या हुआ