फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Time Travel: टाइम ट्रैवेलर का हैरान करने वाला दावा, '2027 में फंसा हूं, दुनिया में बचा आखिरी इंसान हूं'

Thu, 21 Sep 2023 11:52 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 11:52 AM IST
विज्ञापन
time traveller claims he last human alive after getting stuck in 2027 without human
time traveller claims he last human alive after getting stuck in 2027 - फोटो : Instagram/unicosobreviviente

 

Time Travel: दुनिया में अक्सर टाइम ट्रैवेलिंग की कई कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। इसके साथ ही कई लोग टाइम ट्रैवेलर होने का दावा करते हैं। उनका कहना है कि वह सैकड़ों साल पहले यानी भविष्य की यात्रा करके लौटे हैं। अब इस बीच एक शख्स ने ऐसा दावा किया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस रहस्यमयी शख्स का दावा है कि वह 2027 में फंसा टाइम ट्रैवेलर है। 

इस शख्स ने टिकटॉक पर अपना वीडियो शेयर किया है। इस शख्स का नाम जोवियर है, जिसने रोम और इटली की सड़कों पर घूमने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में यह सड़क पूरी खाली नजर आ रही है, लेकिन यहां काफी भीड़भाड़ रहती है। शख्स का दावा है कि वह साल 2027 में पहुंच गया है। उसका कहना है कि उसे अहसास हो रहा है कि दुनिया में बचा वह आखिरी इंसान है। 
 

time traveller claims he last human alive after getting stuck in 2027 without human
time traveller claims he last human alive after getting stuck in 2027 - फोटो : istock

शख्स के वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट्स किया है। किसी को शख्स की बातों पर यकीन है, तो किसी का कहना है कि सुबह जल्दी उठकर घूमने पर सड़कें खाली ही रहती हैं। वीडियो में शख्स सबसे पहले घड़ी दिखाता है, जिसमें शाम के 8.09 बज रहे हैं, लेकिन सड़कें बिल्कुल खाली हैं। हालांकि सड़क के किनारे खड़ी कारें नजर आ रही हैं, लेकिन इंसान एक भी नहीं हैं।

 

time traveller claims he last human alive after getting stuck in 2027 without human
time traveller claims he last human alive after getting stuck in 2027 - फोटो : Pixabay

टिकटॉक पर वायरल वीडियो को अब तक 98 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। कई टिकटॉक यूजर्स का कहना है कि वीडियो बिल्कुल फर्जी है। एक यूजर का कहना है कि अगले दिन उसी समय वीडियो रिकॉर्ड करो और देखों क्या कारें और मोटरसाइकिलें वहीं हैं।

Moon: चांद से मिट्टी लेकर आया था अमेरिका, धरती पर कंटेनर खुलते ही उड़े वैज्ञानिकों के होश, जानिए ऐसा क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
time traveller claims he last human alive after getting stuck in 2027 without human
time traveller claims he last human alive after getting stuck in 2027 - फोटो : istock

एक शख्स ने लिखा है कि यह एकमात्र जीवित शख्स है, लेकिन रोशनी वाली अन्य खिड़कियां नजर आ रही हैं, यह लोगों को बेवकूफ बना रहा है। अब सवाल है कि क्या सच में यह शख्स साल 2027 में पहुंच गया है।

देखें चौंकाने वाला वीडियो: जब रेस्टोरेंट में अचानक घुस आया सांड, वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे आपके
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Javier | Único sobreviviente (@unicosobreviviente)


 

विज्ञापन
time traveller claims he last human alive after getting stuck in 2027 without human
time traveller claims he last human alive after getting stuck in 2027 - फोटो : istock

इससे पहले जेवियर नाम के इस शख्स ने 13 फरवरी, 2021 को एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह कपड़े की एक खाली दुकान में था। शहर वालेंसिया में स्थित यह दुकान में सामान से भरी थी, लेकिन कोई इंसान आसपास नहीं था। इस पोस्ट के बाद उसके फॉलोअर्स बढ़कर 8.1 मिलियन हो गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed